Sunday, July 5, 2026 |
Home Metro City Specialबजट की सभी घोषणाएं समय पर पूरी की जाएंगी : दिया कुमारी

बजट की सभी घोषणाएं समय पर पूरी की जाएंगी : दिया कुमारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में कहा कि हमने पहले बजट से ही दूरदर्शी सोच के साथ हर क्षेत्र के विकास का प्लान बनाया है। यह बजट विकसित राजस्थान के लिए है, जिसका जनता को पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि दीर्घकालीन लक्ष्यों को ध्यान में रखकर यह बजट तैयार किया गया है, जिसमें प्रदेश को विकास की नई ऊंचाईयों तक ले जाने का प्रयास किया गया है।
उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री परिवर्तित बजट 2024-25 पर सामान्यवाद-विवाद का जवाब दे रहीं थी। उन्होंने कहा कि आमजन के साथ ही विपक्ष के भी कई सदस्यों द्वारा बजट का खुले दिल से स्वागत किया गया है। लगभग 1.67 लाख सुझावों को शामिल कर बजट को समावेशी बनाया गया है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार पूरी तरह जनता के लिए समर्पित है और सभी बजट घोषणाएं समय पर पूरी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की जनता से किये वादे पूरे किये जा रहे हैं। राज्य सरकार ने 2 माह की आदर्श चुनाव आचार संहिता की अवधि के बावजूद प्रदेश में विकास की गति को कायम रखा है।
उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के वित्तीय कुप्रबंधन से प्रदेश कर्ज के जाल में उलझ गया था, लेकिन अब कुशल वित्तीय प्रबंधन के माध्यम से प्रदेश की आर्थिक सेहत सुधर रही है। पूर्ववर्ती सरकार में बढ़े राजकोषीय घाटे को कम किया गया है तथा राज्य सरकार इसे एफआरबीएम की सीमा में रखने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस बार देश की तरह प्रदेश में भी जीएसटी का सर्वाधिक संग्रहण हुआ है। राज्य सरकार राजस्व बढ़ाते हुए जनता से किये सभी वादे पूरे करेगी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट को बहुत प्लानिंग के साथ तैयार किया गया है। इससे प्रदेश विकसित राज्यों की श्रेणी में आएगा। साथ ही, वंचित वर्ग के लोगों के चेहरों पर मुस्कान आएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उन्नत कृषि और खुशहाल किसान के लिए प्रतिबद्ध है।



You may also like

Leave a Comment