बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस&स्किल्स एकेडमी के संयुक्त तत्वाधान में टीम आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय युवा कौशल दिवस पर ब्रांच सेठी कॉलोनी, गुरुद्वारा मोड पर सामूहिक स्किल्स कार्यशालाओं का आयोजन किया गया।
एकेडमी संस्थापक आशीष विजयवर्गीय ने बताया कि स्किल्स आज युवाओं को कौशल रोजगार, उद्यमिता और सतत् विकास के लिए जरुरी हैं। कौशल मनुष्य के जीवन में महत्वपूर्ण मदद करता हैं। कौशल को अपने जीवन का हिस्सा बनाए और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें। कार्यक्रम के दौरान संस्था द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कार्यों (विशाल प्रतिभा सम्मान समारोह, रक्तदान शिविर) के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इसके साथ ही एकेडमी के प्रतिभाशाली 11 विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप 21,000 रूपये की कोर्स स्कॉलरशिप, प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह में कार्यकर्ताओं का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ट्रांसपोर्ट नगर थानाधिकारी राजेश बाफना, हेड कॉस्टेबल सोहन सिंह, खालसा एजुकेशन एंड वेल्फएर के महासचिव जगजीत सिंह सूरी, संगठन सचिव गुरमीत सिंह लामबाजी, तरवेंद्र सिंह राय, राहुल, खुशाल, लक्ष्य, अनस, नाजरीन, पुष्पा, सानिया व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।

