XEV 9e और BE 6 के सभी वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025, सुबह 9 बजे से शुरू, जिससे ग्राहकों को अपनी पसंद चुनने की पूरी आज़ादी मिलेगी।
बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए वेरिएंट्स का उत्पादन चरणबद्ध तरीके से बढ़ाया जाएगा।
पैक थ्री की डिलीवरी मध्य मार्च 2025 से शुरू होगी, जबकि अन्य पैक्स की डिलीवरी जून से अगस्त 2025 के बीच की जाएगी।
मुंबई। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक ओरिजिन एसयूवी अपनी विश्वस्तरीय खूबियों के साथ एक नया बेंचमार्क स्थापित कर रही हैं, जो भारत के लिए #UnlimitIndia गौरव का क्षण बन गया है। ग्राहकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया को देखते हुए, महिंद्रा ने XEV 9e और BE 6 के सभी वेरिएंट्स की बुकिंग 14 फरवरी 2025, सुबह 9 बजे से खोलने की घोषणा की है। मांग को पूरा करने के लिए एक संरचित उत्पादन विस्तार योजना लागू की जा रही है, जिसमें प्रत्येक वेरिएंट की डिलीवरी समय-सीमा साझा की गई है।
वाहन एक्स–शोरूम कीमतें एवं डिलीवरी का समय
| वेरिएंट | बैटरी पैक | BE 6 (कीमत)* | XEV 9e (कीमत)* | डिलीवरी शुरू |
| पैक वन | 59 kWh | रुपये 18.90 लाख | रुपये 21.90 लाख | अगस्त 2025 |
| पैक वन अबोव | 59 kWh | रुपये 20.50 लाख | N/A | अगस्त 2025 |
| पैक टू | 59 kWh | रुपये 21.90 लाख | रुपये 24.90 लाख | जुलाई 2025 |
| पैक थ्री सेलेक्ट | 59 kWh | रुपये 24.50 लाख | रुपये 27.90 लाख | जून 2025 |
| पैक थ्री | 79 kWh | रुपये 26.90 लाख | रुपये 30.50 लाख | मध्य मार्च 2025 |
महत्वपूर्ण सूचना:
- कीमतों में चार्जर और इंस्टॉलेशन लागत शामिल नहीं है। ग्राहक अतिरिक्त रुपये 50,000 (7.2 kW चार्जर) या रुपये75,000 (11.2 kW चार्जर) में इसे खरीद सकते हैं।
- संस्थागत ऑर्डर (2 या अधिक वाहनों के लिए) के लिए चार्जर वैकल्पिक होंगे।
- सभी 9 वेरिएंट्स के लिए डिलीवरी के समय की कीमतें लागू होंगी।

