Wednesday, July 1, 2026 |
Home Business Remediesमेहनत और ईमानदारी से ही व्यापार में सफलता: शैलेश शाह

मेहनत और ईमानदारी से ही व्यापार में सफलता: शैलेश शाह

by Business Remedies
0 comments

कुंजेश कुमार पतसारिया
अपनी मेहनत और लक्ष्य व ईमानदारी से व्यवसाय किया जाए तो थोड़े ही समय पर उसे अपने दम पर इसे ऊंचाई पर लाया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है जयपुर टफन ग्लास इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर शैलेश शाह ने। राजनीति और सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर सक्रियता से काम करने के बावजूद शैलेश शाह ने अपने व्यवहार कुशलता और ईमानदारी के दम पर व्यवसाय का काफी विस्तार कर ग्राहकों के बीच अच्छी लोकप्रियता तथा पहचान कायम की है।
अपनी शैक्षिक पृष्ठभूमि के बारे में बताइए ?
स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर अपने पैतृक व्यवसाय से जुड़ गया, क्योंकि पहले पिताजी द्वारा शुरू किए गए व्यवसाय से बिजनेस के गुर सीखे। फिर अलग से खुद का वर्ष,1992 से व्यवसाय शुरू कर दिया। पहले वर्ष,2003 में पहली इकाई शुरू की, उसके बाद उत्तरोतर आगे डिमांड आने के कारण वर्ष,2012 में द्वितीय इकाई और वर्ष,2017 में तृतीय इकाई शुरू की।
आप किस तरह की सेवाएं प्रदान करते हैं?
यह उत्तर भारत की अग्रणी ग्लास सॉल्यूशंस कंपनी है और आर्किटेक्चरल ग्लास सेगमेंट में प्रमुख स्थान रखती है। जयपुर टफ पूरी तरह से विश्व स्तरीय यूरोपीय मशीनरी से सुसज्जित है। जहां ग्लास की गुणवत्ता को पूरी तरह से जांच-परख कर ग्राहकों को उपलब्ध करवाया जाता है।
आपके व्यवसाय के रॉ-मैटेरियल में क्या कोई बढ़ोतरी हुई है?
व्यवसाय के कच्चे माल में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। पर हमारा उद्देश्य ग्राहकों की संतुष्टि है, इसमें हम कोई समझौता नहीं करते।
क्या आपको प्रतिस्पर्धा के समय कोई कठिनाई महसूस होती है?
प्रतिस्पर्धा हमेशा एक चुनौती रही है, लेकिन हमने नवीनतम तकनीकों और गुणवत्तापूर्ण सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करके इस चुनौती का सामना किया है।
आने वाले समय में आप अपने व्यवसाय को कहां तक बढ़ाना चाहते हैं?
व्यवसाय को अपने ब्रांड नेम जयपुर टफ को देश व दुनिया में विस्तार करने की उम्मीद रखते हैं।
आप किसे अपना आदर्श मानते हैं?
स्वामी विवेकानंद जी को मैं अपना आदर्श मानता हूं। उनके बताए सिद्धांतों और आदर्शों के आधार पर आगे बढऩे का निरंतर प्रयास करता हूं।
क्या आप किसी सामाजिक संगठन से जुड़े हैं या आपने कोई सामाजिक कार्य किया है?
राजनीति और सामाजिक संगठनों से मेरा हमेशा से जुड़ाव रहा है। शुरू से मैं आरएसएस जुड़ा हूं, इसलिए मुझे भाजपा में कई संगठनात्मक पद भी मिले हुए हैं। समय-समय पर समाज हित के कल्याण के लिए कार्य और सहयोग करते रहते हैं। कई संगठनों से जुड़े होने के कारण हम आर्थिक दृष्टि से कमजोर लोगों को मदद तथा सहयोग करते हैं।
अगर आपको कोई सम्मान या पुरस्कार मिला है, तो कृपया बताएं?
कई बार सामाजिक संगठनों से मुझे सम्मान और पुरस्कार मिल चुके हैं।
युवाओं को अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिए आप क्या सुझाव देना चाहते हैं?
मेरा मानना है कि अगर मेहनत और ईमानदारी से कोई भी व्यापार शुरू किया जाए तो सफलता जरूर हासिल होती है। सबसे बड़ी बात यह कि आज व्यापार की कमी नहीं है, व्यापार करने वालों की कमी है। भारत में व्यापार की असीम संभावना है, अगर सही रूप से इसकी परिणीति की जाए तो व्यापार को उत्तरोतर आगे बढ़ाया जा सकता है।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं?
केंद्र और राज्य सरकार से हमारी यही अपेक्षाएं है कि वे शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं रोजगार की समस्या का समाधान करें।



You may also like

Leave a Comment