बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
बैंक ऑफ बड़ौदा के निवल लाभ में कम ऋण लागत के कारण वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 9.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई है और यह 4,458 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।
आस्ति पर प्रतिलाभ (आरओए) लगातार पिछली 8 तिमाहियों से 1 प्रतिशत से अधिक रहा और वित्त वर्ष’ 25 की पहली तिमाही में यह 1.13 प्रतिशत रहा।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी आस्ति गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार दर्ज किया है और जीएनपीए वर्ष-दर-वर्ष 63 बीपीएस कम होकर वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में 3.51 प्रतिशत से घटकर 2.88 प्रतिशत हो गया है।
बैंक का एनएनपीए वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में 0.78 प्रतिशत की तुलना में वित्त वर्र्ष’25 की पहली तिमाही में 9 बीपीएस वर्ष-दर-वर्ष आधार पर घटकर 0.69 प्रतिशत हो गया।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में 16.82 प्रतिशत सीआरएआर के साथ सुदृढ़ पूंजी स्थिति रही।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में वैश्विक निवल ब्याज मार्जिन (एनआईएम) 3.18 प्रतिशत रहा।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में परिचालनगत लाभ 7,161 करोड़ रहा।
इस तिमाही में ऋण लागत 0.47 प्रतिशत के साथ 1प्रतिशत से कम बनी रही।
बैंक ऑफ बड़ौदा का तुलन-पत्र सुदृढ़ रहा और इसका प्रावधान कवरेज अनुपात (पीसीआर) टीडब्ल्यूओ सहित 93.32 प्रतिशत और टीडब्ल्यूओ को छोडक़र 76.58 प्रतिशत रहा।
30 जून, 2024 तक सुदृढ़ चलनिधि कवरेज अनुपात (एलसीआर) लगभग 138 प्रतिशत रहा।
रिटेल ऋण बही में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा के वैश्विक अग्रिमों में वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 8.1 प्रतिशत की सुदृढ़ वृद्धि दर्ज की गई। ऑटो ऋण (25.1प्रतिशत), गृह ऋण (14.7प्रतिशत), वैयक्तिक ऋण (39.2प्रतिशत), मॉर्गेज ऋण (11प्रतिशत), शिक्षा ऋण (18.8 प्रतिशत) जैसे क्षेत्रों में सुदृढ़ वृद्धि के कारण बैंक के ऑर्गेनिक रिटेल अग्रिमों में 20.9प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वैश्विक जमाराशि वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.9 प्रतिशत वृद्धि के साथ 13,06,994 करोड़ हो गई।
वैश्विक कारोबार में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.6 प्रतिशत वृद्धि हुई और 30 जून तक यह 23,78,675 करोड़ हो गया।
लाभप्रदता : बैंक ऑफ बड़ौदा ने वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में 4,458 करोड़ का स्टैंडअलोन निवल लाभ दर्ज किया जो वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में 4,070 करोड़ था।
निवल ब्याज आय (एनआईआई) वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष 5.5 प्रतिशत बढक़र 11,600 करोड़ रही।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए गैर-ब्याज आय 87 करोड़ रही।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में वैश्विक एनआईएम 3.18 प्रतिशत रही।
वित्त वर्र्ष’25 की पहली तिमाही में अग्रिमों पर प्रतिफल बढक़र 8.55 प्रतिशत हो गया जो वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में यह 8.40 प्रतिशत था।
वित्त वर्र्ष’25 की पहली तिमाही में जमा लागत 5.06 प्रतिशत रही, जो वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में यह 4.68 प्रतिशत थी जिसमें वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 38 बीपीएस की वृद्धि हुई।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए परिचालनगत आय 14,087 करोड़ रही।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए परिचालनगत लाभ 7,161 करोड़ रहा।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए लागत-आय अनुपात 49.17 प्रतिशत रहा।
आस्ति पर प्रतिलाभ (वार्षिकीकृत) वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 2 बीपीएस बढक़र 1.13 प्रतिशत रहा।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए इक्विटी पर प्रतिलाभ (वार्षिकीकृत) 17.45 प्रतिशत हो गया।
समेकित इकाई के लिए, वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में निवल लाभ ?4,728 करोड़ रहा, जबकि वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में यह ?4,452 करोड़ था।
आस्ति गुणवत्ता : वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में बैंक का सकल एनपीए वर्ष-दर-वर्ष 11.4 प्रतिशत कम होकर 30,873 करोड़ हो गया और सकल एनपीए अनुपात वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही के 3.51 प्रतिशत की तुलना में सुधरकर वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में 2.88 प्रतिशत हो गया।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में बैंक का निवल एनपीए अनुपात 0.69 प्रतिशत रहा, जबकि वित्त वर्ष’24 की पहली तिमाही में यह 0.78 प्रतिशत था।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में बैंक का प्रावधान कवरेज अनुपात टीडबल्यूओ सहित 93.32 प्रतिशत और टीडबल्यूओ को छोडक़र 76.58 प्रतिशत रहा।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही में स्लिपेज अनुपात 7 बीपीएस घटकर 1.05 प्रतिशत हो गया जो वित्त वर्ष’24 की चौथी तिमाही में यह 1.12 प्रतिशत था।
वित्त वर्ष’25 की पहली तिमाही के लिए ऋण लागत 0.47 प्रतिशत रही।
पूंजी पर्याप्तता : जून’24 में बैंक का सीआरएआर 16.82 प्रतिशत रहा। जून’24 को टियर-ढ्ढ 14.65 प्रतिशत (सीईटी-1 13.08 प्रतिशत, एटी1 1.57 प्रतिशत पर) और टियर-ढ्ढढ्ढ 2.17 प्रतिशत पर रहा।
समेकित इकाई का सीआरएआर और सीईटी-1 क्रमश: 17.20 प्रतिशत व 13.57 प्रतिशत रहा।
30 जून, को चलनिधि कवरेज अनुपात (एलसीआर) समेकित रूप से 138प्रतिशत रहा।
व्यावसायिक कार्यनिष्पादन : बैंक का वैश्विक अग्रिम बढक़र 10,71,681 करोड़ हो गया, इसमें वर्ष-दर-वर्ष 8.1प्रतिशत की वृद्धि हुई।
बैंक का घरेलू अग्रिम बढक़र 8,81,785 करोड़ हो गया, इसमें वर्ष-दर-वर्ष 8.5प्रतिशत की वृद्धि हुई।
वैश्विक जमाराशि वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 8.9 प्रतिशत बढक़र 13,06,994 करोड़ रही।

