Thursday, September 3, 2026 |
Home Banking and InsuranceLIC of India ने पेश किए दो नए प्लान

LIC of India ने पेश किए दो नए प्लान

LIC's Bima Platinum और LIC's Jeevan Raksha से Savings और Protection का मिलेगा लाभ

by Business Remedies
0 comments

मुंबईभारतीय जीवन बीमा निगम (LIC of India) के 70वें Anniversary के अवसर पर LIC के CEO और MD श्री आर. दोराईस्वामी ने आज दो नए Plans लॉन्च किए। इनमें LIC’s Bima Platinum (Plan 770) और LIC’s Jeevan Raksha (Plan 894) शामिल हैं। दोनों Plans की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं।

LIC’s Bima Platinum (Plan 770 – UIN: 512N397V01)

LIC’s Bima Platinum एक Non-Par, Non-Linked, Individual Plan है, जो Savings और Protection का आकर्षक संयोजन प्रदान करता है। यह एक Limited Premium Plan है, जिसमें Premium Paying Term के दौरान भुगतान किए गए Annual Premium के प्रत्येक ₹1,000 पर ₹70 की दर से Guaranteed Additions का संचय होता है। ये Guaranteed Additions प्रत्येक वर्ष के अंत में Premium Paying Term (PPT) के दौरान जुड़ते रहेंगे।

इस Plan की खास विशेषता Booster Income Benefit है, जिसके तहत Basic Sum Assured का 70% लाभ Life Assured के जीवित रहने पर (PPT+5)वें वर्ष के अंत में दिया जाएगा।

इसके अलावा, यह Plan Regular Income Benefit भी प्रदान करता है, जो Payout Period (Policy Term minus PPT) के दौरान प्रत्येक वर्ष Basic Sum Assured के 10% के बराबर होगा।

इस Plan में Minimum Basic Sum Assured ₹3,00,000 है। हालांकि Maximum Basic Sum Assured की कोई सीमा निर्धारित नहीं है, लेकिन यह LIC की Board Approved Underwriting Policy के अनुसार Acceptance Decision पर निर्भर करेगा। Basic Sum Assured ₹10,000 के Multiples में लिया जा सकता है।

Policyholder के पास Premium Paying Term चुनने के लिए 7, 10, 12, 15 और 18 Years के Options उपलब्ध होंगे।

इस Plan में Minimum Entry Age 30 Days Completed है, जबकि Maximum Entry Age 55 Years है, जो चुने गए Premium Paying Term के अनुसार अलग-अलग हो सकती है।

Policy की Minimum Maturity Age 28 Years (Completed) और Maximum Maturity Age 75 Years (Near Birthday) है। Existing LIC Policy Holders और Deceased Policyholders के Nominees/Beneficiaries के लिए Rebate की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Policyholder अलग-अलग उपलब्ध Rider Benefits को चुनकर अपनी Coverage को और बढ़ा सकते हैं।

LIC’s Jeevan Raksha (Plan 894 – UIN: 512N368V01)

LIC’s Jeevan Raksha एक Non-Par, Non-Linked, Pure Risk Plan है, जो Policy Term के दौरान Life Assured की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु की स्थिति में उसके परिवार को Financial Protection प्रदान करता है।

इस Plan के तहत Death Benefits Guaranteed और Fixed होंगे, जो वास्तविक अनुभव (Actual Experience) पर निर्भर नहीं करेंगे। यह Policy Bonus जैसे किसी भी Discretionary Benefits या Surplus में Share के लिए पात्र नहीं होगी।

इस Plan में Minimum Entry Age 18 Years और Maximum Entry Age 45 Years (Last Birthday) है। वहीं Minimum Maturity Age 33 Years और Maximum Maturity Age 60 Years (Near Birthday) निर्धारित है।

इस Plan में Minimum Basic Sum Assured ₹5 Lakh और Maximum ₹24 Lakh है, जो LIC की Board Approved Underwriting Policy के अनुसार Acceptance Decision के अधीन होगा।

Basic Sum Assured ₹5 Lakh से ₹7 Lakh तक ₹50,000 के Multiples में और ₹7 Lakh से अधिक राशि के लिए ₹1,00,000 के Multiples में लिया जा सकता है।

यह Plan Policyholder को Single Premium, Regular Premium और Limited Premium Payment Options चुनने की सुविधा प्रदान करता है।



You may also like

Leave a Comment