Wednesday, September 9, 2026 |
Home Business and EconomyShriram General Insurance और SK Finance ने की साझेदारी

Shriram General Insurance और SK Finance ने की साझेदारी

साझेदारी का उद्देश्य पूरे भारत में Insurance की पहुंच बढ़ाना और Protection समाधान का विस्तार

by Business Remedies
0 comments

जयपुर |बिजनेस रेमेडीज

श्रीराम जनरल इंश्योरेंस (SGI) ने देश की 31 वर्ष पुरानी अग्रणी NBFC, SK Finance Limited के साथ Strategic Corporate Agency Partnership की घोषणा की। इसका उद्देश्य प्रमुख बाजारों में ग्राहकों के लिए Insurance Solutions तक पहुंच बढ़ाना और Insurance Protection के दायरे में विस्तार करना होगा।

साझेदारी के तहत SGI, SK Finance की 700 से अधिक Branches के Network और अन्य निर्धारित Distribution माध्यमों के जरिए अपने General Insurance Solutions की पूरी Series उपलब्ध कराएगा। इस साझेदारी से ग्राहक SK Finance के व्यापक Distribution Network के माध्यम से अपनी जरूरत के अनुरूप Insurance Solutions प्राप्त कर सकेंगे। जबकि Claims और Customer Service से जुड़ी प्रक्रिया SGI द्वारा अपनी स्थापित Service और Claim Settlement व्यवस्था के माध्यम से संभाली जाएगी।

इस साझेदारी के बारे में SK Finance Limited के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी, राजेंद्र कुमार सेतिया ने कहा, “बीमा वित्तीय मजबूती का एक अहम माध्यम है। विशेष रूप से ग्रामीण और अर्ध-शहरी बाजारों के ग्राहकों के लिए, जहां व्यापक सुरक्षा समाधानों तक पहुंच उनकी वित्तीय यात्रा को सुरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। Shriram General Insurance के साथ हमारी साझेदारी प्रासंगिक बीमा समाधानों को अधिक सुलभ बनाने और उन्हें हमारी वित्तीय सेवाओं की व्यवस्था के साथ सहज रूप से जोड़ने की दिशा में एक कदम है। उभरते बाजारों में हमारी मजबूत उपस्थिति और ग्राहकों से जुड़ाव को सरल और मजबूत बनाने के लिए Technology में लगातार किए जा रहे निवेश के साथ हम बीमा को ग्राहकों और उनके परिवारों के और करीब पहुंचाने की बेहतर स्थिति में हैं। जिन बाजारों में हम सेवाएं देते हैं, वहां बीमा सुरक्षा के बारे में जागरूकता और इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए SGI के साथ काम करने को लेकर हम उत्साहित हैं।”

Shriram General Insurance Company के कार्यकारी निदेशक और मुख्य विपणन अधिकारी, आफताब अल्वी ने कहा: “SK Finance के साथ साझेदारी करके हमें बेहद खुशी हो रही है। इससे हमारी Distribution Capabilities मजबूत होंगी। इनके विशाल Customer Base तक हमारे बड़े Insurance Solutions की पहुंच बढ़ेगी। SGI के Customer-Centric Approach और General Insurance के क्षेत्र में लंबे अनुभव को SK Finance की व्यापक पहुंच, बाजार में मजबूत मौजूदगी के साथ जोड़कर हमारा उद्देश्य Insurance Protection के बारे में अधिक जागरूकता फैलाना और जिन बाजारों में हम सेवाएं देते हैं, वहां अधिक से अधिक ग्राहकों तक इसकी पहुंच बढ़ाना है।”



You may also like

Leave a Comment