Sunday, July 5, 2026 |
Home Business RemediesAXIOM Academy का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

AXIOM Academy का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया

रंगारंग प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/Jaipur। AXIOM Academy का प्रथम वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। रंगारंग वार्षिकोत्सव का आरंभ S.P. Singh, Anita Singh, निदेशक Sunil Kumar एवं प्रधानाध्यापिका Ekta Sharma द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। गणेश स्तुति व सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि और अभिभावकगण उपस्थित रहे, जिनमें आचार्य Chandrashekhar Pareek, S.P. Singh, Anita Singh, पूर्व न्यायाधीश Vinod Kumar Arya, ज्योतिषी समाजसेविका Dr. Suman Sachdeva, पुलिस निरीक्षक Narendra Wadhwa शामिल रहे। इस अवसर पर चुनौती फैसले एवं उपलब्धियों का सफर रहा ‘‘सहस्त्रम्’’ AXIOM Academy द्वारा वार्षिकोत्सव प्रस्तुत किया गया।

‘मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता हौंसलों से ही उड़ान होती है’’
उक्त पंक्तियों को AXIOM Academy के छात्र-छात्राओं, शिक्षिकाओं और प्रबंधन टीम ने सचकर दिखाया।

वार्षिकोत्सव में नन्हें मुन्ने बच्चों की मनभावक मोहक प्रस्तुतियां ‘‘Oh My Friend Ganesha’’, ‘‘I Am a Barbie Girl’’, ‘‘बेटियां घर की शान होती है’’, ‘‘मम्मी पापा का नाम’’ और ‘‘घर-घर Yoga, Yoga से ही होगा’’ आदि प्रस्तुतियों ने अतिथियों एवं समस्त दर्शकों का मन मोह लिया।

Ram Navami के शुभ अवसर पर आकर्षक का केन्द्र रहा छात्र-छात्राओं का ‘‘Ram Darbar’’। यह कार्यक्रम AXIOM Academy द्वारा दक्षिणमुखी Balaji Mandir, Kardhani के सामने प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने अभिभावकों व बस्ती के वासियों का दिल जीत लिया। बच्चों की हरे Rama, हरे Krishna और Navratri पर नौ Durga की नृत्य प्रस्तुति ने कुछ पलों के लिए सभी को ईश्वर से जोड़ दिया।

इस दौरान बच्चों द्वारा ‘‘Screen की दुनिया छोड़ो, अपनों से नाता जोड़ो’’ की प्रस्तुति दी गई, जिसका मुख्य उद्देश्य भटकती युवा पीढ़ी को सही मार्ग देना। इसके अलावा भारतीय संस्कृति पारंपरिक लोकनृत्य ‘‘Kalyo Kood Padyon Mele Mein’’ ‘‘Khamma Ghani’’, ‘‘Aayo Re Mharo Dholna’’ और Vande Mataram आदि प्रस्तुतियों ने छात्रों और शिक्षिकाओं की मेहनत को दर्शाया, जिससे पूरी सभा तालियों से गूंज उठी।

आत्मरक्षा को दर्शाता: इस अवसर पर Karate प्रस्तुति एक विशेष संदेश दे गई। साथ ही Punjabi नृत्य, Garba नृत्य और Kalbelia नृत्य ने विविधता में एकता को अंकित किया।

इस अवसर पर टीम AXIOM Academy की गुणवत्ता और कलात्मकता की अतिथिगण आचार्य Chandrashekhar, पूर्व न्यायाधीश Vinod Kumar Arya, पुलिस निरीक्षक Narendra Wadhwa, ज्योतिषी समाजसेविका Dr. Suman Sachdeva तथा उपस्थित अभिभावक, गणमान्यजनों ने सराहना की। वार्षिकोत्सव में AXIOM Academy ने अपने एक हजार (सहस्त्रं) दिनों के सफर को चरितार्थ किया तथा समाज को कर्तव्यनिष्ठ, बौद्धिक कुशलता एवं अनुशासित नई पीढ़ी की प्रतिबद्धता जताई।



You may also like

Leave a Comment