बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई
रोग के प्रबंधन में अग्रणी, ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड (ग्लेनमार्क) ने आज गेटवे ऑफ इंडिया पर उच्च रक्तचाप (हाइपरटेंशन) जागरूकता अभियान, ‘टेक चार्ज ञ्च 18’ की शुरुआत की। यह पहल, 18 साल की उम्र से ही रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) की निगरानी के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाने पर केंद्रित है।
एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) ने हर महीने की 18 तारीख को ‘टेक चार्ज ऐट 18 (18 साल की उम्र में अपना ह्लिम्मा लें) – बीपी स्क्रीनिंग दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है जिसके तहत 18 साल और इससे अधिक उम्र के सभी लोगों के लिए ब्लड प्रेशर की नियमित जांच को प्राथमिकता देने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। यह गठजोड़ ग्लेनमार्क और एपीआई की हाइपरटेंशन के बारे में जागरूकता और निदान के बारे में जानकारी बढ़ाने के संबंध में उल्लेखनीय प्रयास का प्रतिनिधित्व करता है। इस अभियान का उदघाटन 2 घंटे के 3डी वीडियो प्रोजेक्शन के साथ हुआ, जिसमें शुरुआती दौर में ही रक्तचाप निगरानी के महत्वपूर्ण महत्व को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया। यह नवोन्मेषी डिस्प्ले एक शक्तिशाली माध्यम की भूमिका अदा करता है जो अपनी ओर से पहल करने के लिए प्रेरित करता है और हाइपरटेंशन के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को शिक्षित करने के अभियान के प्रति प्रतिबद्धता को और दृढ़़ करता है। इस प्रभावशाली कार्यक्रम को लाइव-स्ट्रीम किया गया, जिसे विभिन्न प्लेटफार्मों के जरिये 100,000 से अधिक स्वास्थ्य पेशेवरों ने देखा।
यह अभियान आम जनता के बीच ब्लड प्रेशर की निगरानी शुरू करने की सही उम्र से जुड़ी जानकारी कमी को पूरा करता है। बड़ी तादाद में युवाओं को हाइपरटेंशन1 और इससे होने वाली जानलेवा परेशानियों, जैसे दिल के दौरे से पीडि़त होने का जोखिम है और यह हाल में देश के युवाओं के बीच ऐसी बीमारियां तेजी से बढ़ी हैं।
ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स लिमिटेड के अध्यक्ष और व्यवसाय प्रमुख – इंडिया फॉर्मूलेशंस, आलोक मलिक ने कहा, कि ग्लेनमार्क में हम भारत में हाइपरटेंशन से मुकाबले के बारे में जागरूकता पैदा करने और सार्थक प्रभाव डालने के लिए दृढ़ता से प्रतिबद्ध हैं। हाइपरटेंशन के मामले, खासकर युवाओं में, चिंताजनक दर से बढ़ रहे हैं2, इसलिए हमारे लिए शुरुआत में ही रोकथाम के उपायों के साथ कदम उठाना जरूरी हो गया है। यह अभियान जनता को शिक्षित करने और उन्हें अपने ब्लड प्रेशर को प्रभावी ढंग से प्रबंधित करने के लिए सशक्त बनाने पर केंद्रित है।

