Thursday, July 9, 2026 |
Home Health and Lifestyle‘फरीदा ड्रिप’ फिऱोज़ी की धमाकेदार शुरुआत है, क्योंकि इसमें एमसी स्क्वायर अपनी छह सदस्यों की टोली के साथ आ रहे हैं

‘फरीदा ड्रिप’ फिऱोज़ी की धमाकेदार शुरुआत है, क्योंकि इसमें एमसी स्क्वायर अपनी छह सदस्यों की टोली के साथ आ रहे हैं

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली
भारतीय हिप-हॉप जगत में फिरोजी के रूप में एक नए युग की लहर आने वाली है। क्योंकि फिरोजी अपने पहले गाने फरीदा ड्रिप के साथ छा जाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। छह जाँबाज़ों की इस टोली का नेतृत्व एमसी स्क्वायर कर रहे हैं, साथ में एमएन डी पी, गुर्जर एचबी, मार्क भाटिया, स्काई मेरी जान और प्रोड्यूसर जीरो टू वन हैं। यह टोली देसी हिप-हॉप को एक नयी परिभाषा दे रही है, जो स्ट्रीट कल्चर, कहानी सुनाने के तरीके और साहस को एक साथ तराश कर एक नए आयाम पर ले जाती है। हरियाणा के फरीदाबाद की गलियों से आई भाईचारे के भाव से जुडी यह छह जोशीली आवाज़ें देसी हिप-हॉप को और भी ऊँचे मंजर पर ले जाने को उतारू हैं, यह एक नई लहर का प्रतीक है जो कहानी कहने के ‘जो है सो है’ वाले अंदाज के साथ स्ट्रीट कल्चर को बखूबी मिलाता है।
फिरोजी ने अपने पहले सिंगल ‘फरीदा ड्रिप’ की आधिकारिक घोषणा के साथ अपने आने वाले एल्बम ‘फिरोजी: द अराइवल’ का भी परिचय दिया। यह गाना पुरे जोश और आत्मविश्वास से भरा है, जो भारतीय संगीत में उनकी धमाकेदार एंट्री का सूचक है। गाने की शुरुआत एक तीव्र, भयानक धुन से होती है, जो जल्दी ही जीरो टू वन द्वारा बनाई गई गरजती बीट्स में बदल जाती है। हर सदस्य अपने अलग अंदाज को लिए है, जिससे यकीनन उनकी बिजली सी गडगडाती आवाज़ें सुनने वालों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित करती हैं। ‘फरीदा ड्रिप’ अपने स्वैग, आत्मविश्वास और वास्तविकता के साथ, इस समूह के इरादे को बयां करता है कि वे हिप-हॉप के खेल को पूरी तरह से बदलने को तैयार हैं।
फिरोजी के बनने और उनके पहले एकल पर बात करते हुए, एम सी स्क्वायर ने कहा कि, फिरोजी का होना एक परिवार के होने जैसा है, जो भाईचारे के भाव से एकजुट है। हम छह लोग मिलकर अपनी कहानियाँ ‘जो है सो है’ के अंदाज में बताने आए हैं। हमारा पहला एकल फरीदा ड्रिप, सभी को ये बताने का तरीका है कि हम भारतीय हिप-हॉप सीन में धूम मचाने के लिए मौजूद हैं, जो हम अपनी शर्तों पर करेगें।
फिरोजी के साथ हम फरीदाबाद को, अपनी जड़ों को जिससे हम जुड़े हैं, हमारी संस्कृति और देसी हिप-हॉप का दुनिया भर में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। फिरोजी के समूह ने बताया की, ‘फिरोजी एक बड़े बदलाव का तूफान है, और फरीदा ड्रिप सिर्फ उसकी एक झलक है। हम सभी फरीदाबाद में बड़े होते हुए अपनी-अपनी उलझनों से जूझे हैं, और यही संघर्ष हमारे संगीत में जान फूकता है। फिरोजी हमारे और हमारे चारों ओर की दुनिया का दर्पण है। इस समूह के साथ, हम दुनिया को देसी हिप-हॉप का दम और अपनी प्रतिभा दिखाना चाहते हैं। और हम यह सुनिश्चित करने के लिए यहाँ हैं कि हमारी आवाजें सुनी जाएँ। हर सदस्य अपनी अनोखी आवाज़ के साथ अनुभव लिए है, जिससे फिरोजी बोल्ड, ‘जो है सो है’ के भाव से भरा और बिना किसी झिझक के असली बनता है। फरीदाबाद से अपनी जड़ों को जोड़ते हुए, यह समूह ऐसा संगीत बना रहा है जिसे भारत ने अब तक नहीं सुना है। ये लोग देसी हिप-हॉप की पारंपरिक सीमाओं को चुनौती दे रहे हैं और अपने विचारों को एक दमदार धुन में बदल रहे हैं, जो दुनियाभर के चाहने वालों के दिलों में जगह बनाने वाली है।



You may also like

Leave a Comment