Saturday, July 11, 2026 |
Home Corporate WorldItcons e-Solutions को भारतीय नौसेना से आर्डर मिला

Itcons e-Solutions को भारतीय नौसेना से आर्डर मिला

by Business Remedies
0 comments
itcons e-solutions ltd

नई दिल्ली। नई दिल्ली आधारित कंपनी Itcons e-Solutions Limited human resource services  देने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी ने 1 वर्ष की अवधि के लिए अनुबंध के आधार पर 08 उच्च कुशल डेटा ऑपरेटर प्रदान करने के लिए भारतीय नौसेना, सैन्य मामलों के विभाग, रक्षा मंत्रालय से नई बोली हासिल की है। ऑर्डर का कुल आकार 33,55,012.05/- (तैंतीस लाख तिरपन रुपये, पांच हजार बारह और पांच पैसे मात्र) रुपए है।

यह करती है कंपनी: Itcons e-Solutions Limited human resource services देने का काम करती है। कंपनी मुख्य रूप से संगठित क्षेत्र में सार्वजनिक और निजी दोनों संगठनों को अपनी सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार की सेवाएं दी जा रही है। 1. Manpower Supply/ Recruitment Services 2. Manpower Sourcing/ Staffing Services निगमन के बाद से ‘Itcons e-Solutions Limited ‘ अनुबंधित कर्मचारियों सहित बड़ी संख्या में कर्मचारियों की टीम बन गई है। कंपनी स्टाफिंग और भर्ती, सूचना प्रौद्योगिकी, एफएमसीजी, खाद्य आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करती है। इटकोंस ई-सॉल्यूशंस लिमिटेड अपनी सेवाओं की पेशकश को विकसित कर रही है ताकि अपने ग्राहकों को कंपनी की सेवाओं के माध्यम से उनकी end-to-end HR requirements का समर्थन किया जा सके। कंपनी की सेवाओं की श्रेणी को निम्नलिखित व्यवसायों के अंतर्गत विभाजित किया गया है: 1. आईटी स्टाफिंग 2. जनरल स्टाफिंग 3. री-बेजिंग 4. रिक्रूटमेंट प्रोसेस आउटसोर्सिंग 5. पास थ्रो सर्विसेज 6. पेरोल सर्विसेज 7. मैनेज्ड आईटी सर्विसेज 8. प्रोडक्ट इंस्टॉलेशन एवं सर्विसिंग सॉल्यूशन 9. परमानेंट हायरिंग कंपनी ने गत 15 वर्षों में बड़ी संख्या में लोगों को काम दिलवाया है। कंपनी को मूल रूप से आईटी स्टॉफिंग से ऑर्डर मिल रहे हैं। कंपनी द्वारा विप्रो, एलटीटाई माईंडट्री, टीवीएसई, इनफिनाइट सॉल्यूशंस, एचसीएल इत्यादि प्रमुख कंपनियों को सर्विस प्रदान की जा रही है। कंपनी को अच्छी सर्विस देने पर ग्राहक कंपनियों से नियमित रूप से ऑर्डर मिल रहे हैं



You may also like

Leave a Comment