Monday, July 13, 2026 |
Home Metro City Specialअंगदान मानवता की सेवा के लिए सर्वोच्च योगदान : चिकित्सा मंत्री

अंगदान मानवता की सेवा के लिए सर्वोच्च योगदान : चिकित्सा मंत्री

अंगदान जागरूकता अभियान एवं सम्मान समारोह, अंगदाता के परिजनों एवं अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए जिलों को सम्मानित किया

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/जयपुर

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि अंगदान मानवता की सेवा एवं समाज के लिए सर्वोच्च योगदान है। जीवनदान से बड़ा कोई पुण्य कार्य नहीं हो सकता। यह गर्व की बात है कि अल्प समय में ही राजस्थान ने अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करते हुए कीर्तिमान बनाए हैं। प्रदेश में अंगदान को लेकर जो जनचेतना विकसित हुई है, उससे राजस्थान का गौरव बड़ा है। अंगदान की ऑनलाइन शपथ में राजस्थान अव्वल है।

खींवसर शुक्रवार को स्वास्थ्य भवन में आयोजित अंगदान जागरूकता अभियान एवं सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अंगदाताओं के परिवारों को सम्मानित करते हुए कहा कि ये परिवार अंगदान के क्षेत्र में रोल मॉडल हैं, जिन्होंने अपार दु:ख की घड़ी में अपने परिजन के अंगदान करने का साहसिक फैसला किया है। चिकित्सा मंत्री ने कहा कि विगत दिनों प्रदेश में अंग प्रत्यारोपण के लिए फर्जी एनओसी का मामला सामने आया तो अंगदान का कार्य प्रभावित हुआ लेकिन राज्य सरकार ने इस मामले में सख्त एक्शन लिया और नई कमेटियों का गठन किया। कई बाधाओं के बावजूद प्रदेश में अंगदान एवं प्रत्यारोपण का अभियान फिर मजबूती से खड़ा हो रहा है। हम इस मुहिम को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए पुरजोर प्रयास सुनिश्चित करेंगे।

अंगदान अभियान अब जनअभियान: अतिरिक्त मुख्य सचिव  शुभ्रा सिंह ने कहा कि राजस्थान में अंगदान का अभियान अब केवल राजकीय कार्यक्रम नहीं होकर जनअभियान बन चुका है। इस अभियान में लगातार ब?ती जनभागीदारी इस बात का प्रमाण है कि आने वाले समय में राजस्थान अंगदान के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा। उन्होंने बताया कि विगत 6 माह में ही प्रदेश में 6 कैडेवर ट्रांसप्लांट हो चुके हैं जबकि पिछले पूरे वर्ष में 5 ट्रांसप्लांट हुए थे। सिंह ने कहा कि यह गर्व की बात है कि 3अगस्त,शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह में राजस्थान को अंगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ आईईसी गतिविधियों हेतु सम्मानित किया जाएगा। साथ ही, प्रदेश के मोहन फाउण्डेशन को अंगदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए बेस्ट एनजीओ का अवार्ड प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश को अंगदान में आगे ले जाने के लिए इससे जुड़े सभी अधिकारी, संस्थाएं एवं प्रदेश की जनता साधुवाद की पात्र हैं। जनसहभागिता से ही प्रदेश में इस कार्यक्रम को नए आयाम मिले हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी ने कहा कि यह खुशी की बात है कि व्यापक जनजागरूकता अभियान से अंगदान को लेकर भ्रांतिया एवं मिथक दूर हो रहे हैं और प्रदेश के पिछड़े क्षेत्रों के लोग भी अंगदान की मुहिम से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अंग मिलने की प्रतीक्षा में जीवन और मौत से संघर्ष कर रहे व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लाने से बड़ा कोई पुनीत कार्य नहीं हो सकता।

अंगदाता के परिजनों को किया सम्मानित : चिकित्सा मंत्री ने झालावाड़ के किठिया डग निवासी अंगदाता स्व. भूरिया  के परिजनों एवं जोधपुर के स्व. विक्रम  के परिजनों को अंगदान के लिए सम्मानित किया। साथ ही, धौलपुर निवासी स्व. अजितपाल जी, बाड़मेर निवासी स्व. अनिता  के परिजनों को वीसी के माध्यम से सम्मानित किया गया। मध्यप्रदेश के स्व. माणकलाल, गुजरात के स्व. शुक्ला तेजस उपेन्द्र कुमार के परिजनों को डाक द्वारा प्रशस्ति पत्र भेजकर सम्मानित किया।

 



You may also like

Leave a Comment