Monday, July 13, 2026 |
Home Commodityजेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड ने अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की

by Business Remedies
0 comments

 

बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली

जेके ऑर्गनाइजेशन की प्रमुख कंपनी जेके लक्ष्मी सीमेंट लिमिटेड (जेकेएलसी) ने आज वित्तीय वर्ष 2025 की पहली तिमाही के लिए अपने वित्तीय परिणामों की घोषणा की।

व्यवस्था की कंपोजिट स्कीम : शेयरधारकों के मूल्य को बढ़ाने के लिए कंपनी के निरंतर प्रयासों के तहत कंपनी के बोर्ड ने आज व्यवस्था की कंपोजिट स्कीम को मंजूरी दे दी है, जो विभिन्न विनियामक अनुमोदन और अनुपालन के अधीन अपनी सहायक कंपनियों अर्थात उदयपुर सीमेंट वक्र्स लिमिटेड (यूसीडब्ल्यूएल), हंसदीप इंडस्ट्रीज एंड ट्रेडिंग कंपनी लिमिटेड और हाईड्राइव डेवलपर्स एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड के विलय के लिए प्रावधान करती है। विलय के लिए निर्धारित तिथि 1 अप्रैल 2024 है। कंपोजिट स्कीम पर टिप्पणी करते हुए कंपनी की अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी)  विनीता सिंघानिया ने कहा, कि खंडित सीमेंट क्षमताओं को एकल व्यवसाय केंद्रित सूचीबद्ध इकाई में समेकित करने से सभी हितधारकों के लिए मूल्य में वृद्धि होगी।

सस्टेनेबिलिटी : कंपनी अपनि हरित पहल के तहत अपने सिरोही सीमेंट संयंत्र में चरणबद्ध तरीके से अपने टीएसआर को 4 प्रतिशत से 16 प्रतिशत तक बढ़ाने के लिए एक परियोजना को लागू कर रही है। इस तिमाही के दौरान, कंपनी ने सिरोही में 3.5 मेगावाट डब्ल्यूएचआर को सफलतापूर्वक चालू किया है।



You may also like

Leave a Comment