Friday, July 3, 2026 |
Home Commodityअमेजन बिजनेस को हुए 7 साल पूरे, 7वीं एनिवर्सरी सेल 15 सितंबर तक

अमेजन बिजनेस को हुए 7 साल पूरे, 7वीं एनिवर्सरी सेल 15 सितंबर तक

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/बेंगलुरु
अमेजन बिजनेस ने 9 से 15 सितंबर तक अपनी 7वीं एनिवर्सरी सेल के आयोजन की घोषणा की है, जिसमें पूरे भारत के बिजनेस कस्टमर्स के लिए बेजोड़ डील्स की पेशकश की जाएगी। सप्ताह भर तक चलने वाली 7वीं एनिवर्सरी सेल के दौरान, बिजनेस कस्टमर्स उत्पादों की विशाल श्रृंखला पर 70 प्रतिशत तक का डिस्काउंट हासिल कर सकते हैं और स्मार्टवॉच, होम एंड किचन एप्लाएंसेस, लैपटॉप, ऑफिस फर्नीचर, सिक्यूरिटी कैमरा, स्मार्ट टीवी आदि जैसे उत्पादों पर बेजोड़ डील्स और ऑफर्स का आनंद उठा सकते हैं। 30 दिन के ब्याज फ्री केडिट विकल्प के साथ, जिसे न्यूनतम ब्याज दर पर 12 महीने तक बढ़ाया जा सकता है, 3 खरीदारी पर प्रति ऑर्डर 9,999 रुपए तक का कैशबैक का लाभ उठाया जा सकता है और सेल के दौरान कैश फ्लो मैनेज करने के लिए ग्राहकों को कोई हिटन चार्ज भी नहीं देना होगा।
सुचित सुभाष, डायरेक्टर, अमेजन बिजनेस, ने कहा, कि भारत में हमारी साल साल की यात्रा, हमारे ग्राहकों और भागीदारों का हमारे ऊपर विश्वास का एक प्रतीक है, इस यात्रा के दौरान हमने भारत में बी-टू-बी खरीद में एक नई क्रांति पैदा की है, और व्यवसायों को अपनी दक्षता और वित्तीय समझदारी बढ़ाने में मदद कर उन्हें अपने विकास पर ध्यान केंद्रित करने में सक्षम बनाया है। भविष्य में भी, हम जीएसटी सक्षम उत्पादों, पारदर्शी मूल्य, राष्ट्रव्यापी डिलीवरी, और इन्नोवेटिव डिजिटल सॉल्यूशन के बेजोड़ चयन के साथ भारतीय व्यवसायों को सशक्त बनाने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इस सेल के माध्यम से हम इस जश्न को मना रहे हैं और अपनी प्रतिबद्धता को भी मजबूत कर रहे हैं।
अमेजन बिजनेस का फोकस हमेशा से अपने ग्राहकों के लिए डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाने और उनकी खरीद प्रक्रिया को आसान बनाने पर रहा है, और यह लगातार बिजनेस कस्टमर्स के लिए अपनी पेशकश का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं। अमेजन बिजनेस मल्टी यूजर अकाउंट्स जैसे फीचर्स प्रदान करता है, जो व्यवसायों को एक अमेजन बिजनेस अकाउंट के तहत यूजर्स के रूप में कई सारे टीम मेंबर्स को जोडऩे की अनुमति देता है और प्रत्येक टीम के लिए अलग-अलग अपू्रवल पॉलिसी और बजट सीम को निर्धारित करता है। बिल टू शिप टू फीचर बिजनेस कस्टमर्स को जीएसटी इनपुट क्रेडिट से समझौता किए बगैर एक स्थान से खरीदारी करने और दूसरे स्थान पर डिलीवरी करने की अनुमति देता है। इनवॉइस बाई अमेजन फीचर की मदद से सप्लायर कंसोलिडेशन की सुविधा देता है, जहां ग्राहक अमेजन बिजनेस मार्केटप्लेस पर कई विक्रेताओं से माल खरीद सकते हैं लेकिन वे केवल एक विक्रेता से सभी सामान का एक बिल हासिल कर सकते हैं। पंच आउट फीचर के माध्यम से प्रोक्योरमेंट प्लेटफॉर्म को इंटीग्रेट किया जा सकता है, जो एंटरप्राइजे ग्राहकों को अमेजन के साथ अपने प्रोक्योरमेंट सिस्टम को इंटीग्रेट करने में सक्षम बनाता है।
सभी आकार के व्यवसायों की जरूरतों को पूरा करने के लिए, इस सेल में 19 करोड़ जीएसटी सक्षम उत्पादों की पेशकश की जा रही है और भारत के 99.5 प्रतिशत पिनकोड पर डिलीवरी सर्विस दी जा रही है। प्लेटफॉर्म के बिजनेस केंद्रित फीचर्स के साथ इस व्यापक पहुंच का उद्देश्य खरीद प्रक्रियाओं को आसान बनाना और अपने ग्राहकों के लिए उनकी परिचालन दक्षता को बेहतर बनाना है। अकाउंट होल्डर्स बल्क ऑर्डर डिस्काउंट का भी फायदा उठा सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment