Festive Season में घट सकती है बिक्री
भारत में 2026 के Festive Season के दौरान Smartphone की बिक्री Volume में सालाना आधार पर करीब 12% की गिरावट आने का अनुमान है। हालांकि, Smartphone Market की Value करीब 5% बढ़ सकती है। Counterpoint Research की रिपोर्ट के अनुसार बढ़ती Memory Cost के कारण Smartphone की कीमतें बढ़ रही हैं, जिससे ग्राहकों का रुझान चुनिंदा और ज्यादा कीमत वाले Models की तरफ बढ़ रहा है।
DRAM और NAND की कीमतों का असर
रिपोर्ट के मुताबिक DRAM और NAND जैसी Memory Components की बढ़ती लागत के चलते Smartphone कंपनियों को कई बार कीमतें बढ़ानी पड़ी हैं। इसका सीधा असर Consumer Demand पर पड़ रहा है और ग्राहक अपने पुराने Smartphone को पहले की तुलना में ज्यादा समय तक इस्तेमाल कर रहे हैं। Counterpoint के मुताबिक Q2 2026 में भी भारत के Smartphone Market में सालाना आधार पर 11% की गिरावट दर्ज की गई थी।
Discount से ज्यादा Financing पर जोर
बढ़ती लागत के कारण OEMs के लिए बड़े Discount देना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इस Festive Season में Brands का फोकस Financing, Trade-in Benefits, Exchange Offers और बेहतर Product Mix पर रहने की संभावना है। ग्राहक भी केवल Festive Discount देखकर Smartphone खरीदने के बजाय EMI और Exchange Value जैसे विकल्पों की तुलना कर सकते हैं।
Premium Models की तरफ बढ़ रहा रुझान
Counterpoint Research के Research Director Tarun Pathak के मुताबिक ऊंची Smartphone कीमतों के कारण कई ग्राहक Upgrade टाल सकते हैं। ऐसे में ज्यादातर खरीद Replacement Need के आधार पर होने की संभावना है। वहीं जो ग्राहक नया Smartphone खरीदने की योजना बना चुके हैं, उनके लिए Festive Season खरीदारी का बेहतर समय साबित हो सकता है क्योंकि Memory Cost बढ़ने पर आगे कीमतें और बढ़ सकती हैं।
Brands के बीच बढ़ेगा Competition
रिपोर्ट के अनुसार Online और Mainline दोनों Channels पर Festive Season में Consumer Activity बढ़ सकती है। हालांकि, सक्रिय खरीदारों की संख्या सीमित रहने के कारण Brands के बीच Competition ज्यादा होगा और बेहतर Financing व Trade-in Offers खरीद के फैसले में अहम भूमिका निभाएंगे।

