Friday, July 10, 2026 |
Home TourismAir India 15 जून 2025 से Tokyo Haneda के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित करेगी

Air India 15 जून 2025 से Tokyo Haneda के लिए प्रतिदिन उड़ानें संचालित करेगी

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम भारत की प्रमुख वैश्विक एयरलाइन Air India  ने आज घोषणा की कि वह दिल्ली और Tokyo Haneda के बीच अपनी नॉन-स्टॉप सेवा का विस्तार कर रही है। यह सेवा 15 जून 2025 से सप्ताह में चार दिन से बढ़ाकर प्रतिदिन की जा रही है। यह विस्तार भारत और जापान के बीच संपर्क को मजबूत करता है और यात्रियों को अधिक सुविधा प्रदान करता है, साथ ही इससे दोनों देशों के बीच व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। यह कदम 31 मार्च 2025 को एयर इंडिया की टोक्यो के नरीता हवाई अड्डे से हनेडा हवाई अड्डे पर स्थानांतरण के बाद उठाया गया है, जिससे टोक्यो स्टेशन तक यात्रा का समय लगभग 30 मिनट हो गया है। एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान द्वारा संचालित ये दैनिक उड़ानें यात्रियों को टोक्यो के केंद्र तक तेज़ और आसान पहुंच प्रदान करती हैं, क्योंकि हनेडा हवाई अड्डा शहर से केवल 18 किमी की दूरी पर है।
Air India के चीफ कमर्शियल ऑफिसर निपुण अग्रवाल ने कहा, कि दिल्ली-टोक्यो हनेडा सेवा को प्रतिदिन करने का निर्णय भारत और जापान के बीच बढ़ती यात्रा मांग को पूरा करने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह दैनिक सेवा और ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) के साथ हमारी गहरी कोडशेयर साझेदारी, हमारे मेहमानों के लिए जापान की खोज और टोक्यो के अलावा अन्य शहरों तक आसान कनेक्टिविटी सुनिश्चित करती है।
Air India की स्टार अलायंस साझेदार ऑल निप्पॉन एयरवेज (ANA) के साथ विस्तारित कोडशेयर व्यवस्था के तहत, यात्री एक ही टिकट पर और अपने सामान को अंतिम गंतव्य तक चेक-इन कराते हुए टोक्यो हनेडा से जापान के छह प्रमुख शहरों — फुकुओका, हीरोशिमा, नागोया, ओकिनावा, ओसाका और सपोरो — तक आसानी से यात्रा कर सकते हैं। ये दैनिक उड़ानें अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे जैसे भारतीय शहरों के साथ-साथ एशिया और यूरोप के विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मार्गों से भी सहज कनेक्शन प्रदान करती हैं।
15 जून 2025 से प्रभावी अपडेट उड़ान अनुसूची इस प्रकार है :
A1358|: दिल्ली रात्रि 2020 बजे प्रस्थान, टोक्यो हनेडा में अगले दिन प्रात: 07: 55 बजे आगमन (प्रतिदिन)।
A1357: Tokyo Haneda से प्रात: 1150 बजे प्रस्थान, दिल्ली में अपराह्न 17: 25 बजे आगमन (प्रतिदिन)।
एयर इंडिया की दिल्ली-टोक्यो हनेडा उड़ानों की बुकिंग एयर इंडिया की वेबसाइट, मोबाइल ऐप और ट्रैवल एजेंट्स सहित सभी माध्यमों पर खुली है।



You may also like

Leave a Comment