बिजऩेस रेमेडीज/नई दिल्ली/आईएएनएस Union Minister Piyush Goyal ने Norway की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी कर ली है, यह यात्रा 25 वर्षों में भारत के किसी वाणिज्य और उद्योग मंत्री की पहली Norway यात्रा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों के बीच संबंध विश्वास और विकास के नए चरण में प्रवेश करने जा रहे हैं। भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने नॉर्वे के विदेश मंत्री एस्पेन बार्थ ईड और नॉर्वे के व्यापार एवं उद्योग मंत्री सेसिली मायर्सेथ के साथ अलग-अलग बैठकें कीं। इन बैठकों का उद्देश्य भारत-EFTA व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौते को लागू करना और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करना था।
Union Minister Goyal ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि नॉर्वे की यात्रा सफल रही, जो 25 वर्षों में भारत के किसी वाणिज्य और उद्योग मंत्री की पहली Norway यात्रा है। उन्होंने कहा कि नॉर्वे के राजनीतिक और व्यावसायिक लीडर्स के साथ मेरी बातचीत मुझे यह विश्वास दिलाती है कि हमारे संबंध विश्वास और विकास के नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। केंद्रीय मंत्री ने पैनल चर्चा के दौरान नॉर्वे के प्रमुख निवेशकों के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि भारत के पूंजी बाजारों में निवेश के अवसरों और वैश्विक आर्थिक परिदृश्य के बीच निवेशकों के लिए एक नए प्रवेश द्वार के रूप में जीआईएफटी सिटी के उभरने की संभावना पर चर्चा की गई। Union Minister Goyal ने ‘इनोवेशन नॉर्वे’ सेंटर में इंडिया-नॉर्वे बिजनेस कम्युनिटी के साथ भी बातचीत की। उन्होंने कह कि भारत में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, देश के निवेश माहौल, ग्लोबल टैलेंट लीडरशिप, तकनीकी विस्तार और नॉर्वे के निवेशकों के लिए टीईपीए-संचालित अवसरों को मजबूत करने पर बात की। भारतीय मंत्री ने मायर्सेथ के साथ नॉर्वे इंडिया बिजनेस एग्जीक्यूटिव राउंडटेबल की सह-अध्यक्षता भी की। उन्होंने कहा कि यह चर्चा आर्थिक सहयोग का विस्तार करने, इनोवेशन-आधारित विकास को बढ़ावा देने और दोनों देशों के बीच व्यापार संबंधों को मजबूत करने के लिए संभावित सहयोग की खोज पर केंद्रित थी।उन्होंने नॉर्वे की संसद – स्टॉर्टिंग का भी दौरा किया और कुछ प्रतिष्ठित सदस्यों के साथ बातचीत की। Union Minister Goyal ब्रिटेन, नॉर्वे और यूरोपीय संघ के साथ भारत के व्यापार और निवेश संबंधों को मजबूत करने के लिए लंदन, ओस्लो और बू्रसेल्स की पांच दिवसीय यात्रा पर थे।

