Wednesday, July 8, 2026 |
Home TourismAir India ने शुरू किया Premium Economy Class, किराया Economy से मात्र 599 रुपये अधिक

Air India ने शुरू किया Premium Economy Class, किराया Economy से मात्र 599 रुपये अधिक

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/गुरुग्राम भारत की प्रमुख ग्लोबल एयरलाइन, Air India ने पिछले तीन वर्षों में प्रीमियम सीट की बिक्री में दोगुनी वृद्धि के कारण अपनी  Premium Economy Class की पेशकश का विस्तार किया है। प्रीमियम यात्रा की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए, एयर इंडिया ने सीमित अवधि के लिए घरेलू उड़ानों पर स्टैंडर्ड Economy किराए से 599 रुपये अधिक से शुरू होने वाले प्रीमियम इकोनॉमी किराए की पेशकश की है, जो मार्ग और मांग के अनुसार अलग-अलग कीमतों के साथ किफायती अपग्रेड की पेशकश करता है। यह ऑफर सीमित अवधि के लिए है।
Air India की प्रीमियम इकॉनमी पहले से कहीं ज़्यादा घरेलू मार्गों पर उपलब्ध है : भारत की एकमात्र एयरलाइन के रूप में, जो बिजऩेस और इकॉनमी क्लास के साथ प्रीमियम इकॉनमी की पेशकश करती है, एयर इंडिया 39 घरेलू मार्गों पर यह विकल्प प्रदान करती है, जिसमें साप्ताहिक 50,000 से ज़्यादा सीटें हैं। इनमें से लगभग 34,000 सीटें प्रमुख मेट्रो-टू-मेट्रो मार्गों पर उपलब्ध हैं। ये – दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-बेंगलुरु, – दिल्ली-हैदराबाद, मुंबई-बेंगलुरु, मुंबई-हैदराबाद है।
27 पुराने ्र320 को नए तीन-श्रेणी विन्यास के साथ रेट्रोफिट करने के बाद, एयर इंडिया प्रीमियम इकॉनमी सीटों को 30 प्रतिशत तक बढ़ाएगी, जो साप्ताहिक 65,000 सीटों से ज़्यादा होगी। रेट्रोफिट किए गए विमान में सभी केबिनों में बिल्कुल नई सीटें हैं और यह पूरे भारत में और कम दूरी के अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों तक रूट कवरेज का विस्तार करना जारी रखेगा।
Air India ने अपने 27 ्र320 विमानों का नवीनीकरण किया है, जिसमें तीन-क्लास कॉन्फग़िरेशन (इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस क्लास) शामिल है।
नवीनीकरण के बाद प्रीमियम इकोनॉमी सीटों में 30 प्रतिशत की वृद्धि होगी, जिससे साप्ताहिक सीटों की संख्या 65,000 से अधिक हो जाएगी।
इन विमानों में सभी केबिनों में नई सीटें और बेहतर यात्रा अनुभव उपलब्ध है।
प्रीमियम इकोनॉमी क्लास के फायदे : प्रीमियम इकोनॉमी क्लास खासतौर पर उन यात्रियों के लिए डिज़ाइन की गई है जो किफायती लग्जरी अनुभव की तलाश में हैं। इसमें निम्नलिखित सुविधाएं शामिल हैं =
विशेष सीट चयन : पूरे केबिन में अपनी पसंदीदा सीट चुनने की सुविधा।
प्राथमिकता चेक-इन, बोर्डिंग और बैगेज हैंडलिंग।
32-इंच सीट पिच और 4-इंच रिक्लाइन के साथ अतिरिक्त लेगरूम।
उत्तम सीट अपहोल्स्ट्री और आरामदायक सीटें।
प्रीमियम चाइनावेयर में गर्म भोजन सहित एक बेहतर डाइनिंग अनुभव।
Air India अब अपने पूरे बेड़े में (अपने ए350 और उन्नत बी777 विमानों द्वारा संचालित उड़ानों को छोडक़र) ‘विस्टास्ट्रीम’ की पेशकश कर रही है, जिसके तहत मेहमानों को उनके व्यक्तिगत इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर नि:शुल्क वायरलेस इनफ्लाइट मनोरंजन की सुविधा दी जा रही है, जिसमें 1,000 घंटे से अधिक की सामग्री से युक्त एक समृद्ध मनोरंजन लाइब्रेरी है। Air India की प्रीमियम इकोनॉमी क्लास यात्रियों को किफायती कीमत पर लग्जरी अनुभव प्रदान करती है। यदि आप आरामदायक और प्रीमियम यात्रा का अनुभव करना चाहते हैं, तो एयर इंडिया की प्रीमियम इकोनॉमी क्लास आपके लिए एक आदर्श विकल्प है।

 



You may also like

Leave a Comment