बिजऩेस रेमेडीज/ सियोल/आईएएनएस South Korea केंद्रीय बैंक ने Bitcoin की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण, इसे Foreign exchange reserves में शामिल करने से इनकार कर दिया है। यह जानकारी कोरियाई अधिकारियों द्वारा दी गई।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा इस महीने की शुरुआत में रणनीतिक बिटकॉइन रिजर्व और डिजिटल एसेट भंडार की स्थापना करने की घोषणा के बाद, South Korea के रणनीतिक भंडार में क्रिप्टोकरेंसी को शामिल करने की संभावना के बारे में सांसदों के बीच चर्चा हुई है। माइनर रीबिल्डिंग कोरिया पार्टी के प्रतिनिधि चा ग्यू-ग्यून के एक प्रश्न के जवाब में Bank of korea (बीओके) ने कहा कि उसने विदेशी मुद्रा भंडार में बिटकॉइन को शामिल करने की संभावना पर न तो चर्चा की है और न ही इसकी समीक्षा की है और साथ ही कहा कि इस मामले में सतर्क दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता है। योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, बीओके ने Bitcoin की कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव के कारण इसे विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल नहीं किया है। केंद्रीय बैंक ने कहा कि क्रिप्टोकरेंसी में अस्थिरता के कारण इसको भुनाने के लिए लेनदेन की लागत में भारी वृद्धि हो सकती है। उन्होंने आगे कहा कि क्रिप्टोकरेंसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) द्वारा निर्धारित विदेशी मुद्रा भंडार के मानदंडों को भी पूरा नहीं करती हैं, जिसमें तरलता,बाजार मूल्य और क्रेडिट रेटिंग शामिल है। इस महीने की शुरुआत में बीओके ने प्रमुख ने कहा कि विभिन्न देशों के बीच चल रहे भू-राजनीतिक तनावों और व्यापार संघर्षों का असर महंगाई पर देखने को मिल सकता है। बीओके के डिप्टी गवर्नर किम वूंग ने देश के मूल्य रुझानों का आकलन करने के लिए एक बैठक के दौरान यह टिप्पणी की। ताजा आंकड़ों के अनुसार, जनवरी में 2.2 प्रतिशत की वृद्धि के बाद फरवरी में South Korea में उपभोक्ता कीमतों में 2 प्रतिशत की वृद्धि हुई। हालांकि, मुद्रास्फीति दर स्थिर बनी हुई है।

