Thursday, February 19, 2026 |
Home » AI Human Jobs का स्थान नहीं लेगा, बल्कि कर्मचारीयो की क्षमता बढ़ाएगा

AI Human Jobs का स्थान नहीं लेगा, बल्कि कर्मचारीयो की क्षमता बढ़ाएगा

by Business Remedies
0 comments
World Economic Forum 2026 Session On Artificial Intelligence And Human Jobs

नई दिल्ली,

World Economic Forum 2026 के दौरान Davos में आयोजित एक सत्र में Technology और Business जगत के दिग्गजों ने कहा कि Artificial Intelligence यानी AI मानव नौकरियों को समाप्त नहीं करेगा, बल्कि कार्यप्रणाली को बदलते हुए बड़े स्तर पर कर्मचारियों की क्षमता को मजबूत करेगा।

Workera के Founder और Chief Executive Officer कियान कतानफोरूश ने कहा कि AI का वर्णन करते समय भाषा का सही उपयोग महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें AI को “Agents” या “Co-Workers” कहने का तरीका पसंद नहीं है, क्योंकि AI अलग-अलग कार्यों को बेहतर तरीके से कर सकता है, लेकिन किसी पूरे Job को इंसानों से बेहतर तरीके से नहीं कर सकता। उनके अनुसार, इंसान एक समय में सैकड़ों कार्य कर सकता है, जबकि AI विशिष्ट कार्यों तक सीमित है। उन्होंने यह भी कहा कि AI द्वारा बड़े पैमाने पर Jobs खत्म होने की भविष्यवाणियां अब तक गलत साबित हुई हैं। Hippocratic AI के Co-Founder और CEO मुंजाल शाह ने भी इस बात से सहमति जताई कि AI मानव कर्मचारियों की जगह नहीं लेगा, बल्कि बड़े पैमाने पर उनकी कार्यक्षमता बढ़ाएगा। उन्होंने भविष्य की कल्पना करते हुए कहा कि दुनिया में 8 Billion लोग और 80 Billion AI Systems हो सकते हैं, जहां अधिकांश AI नई उपयोगिताएं पैदा करेंगे, न कि मौजूदा भूमिकाओं को समाप्त करेंगे।

उन्होंने एक उदाहरण देते हुए बताया कि एक AI System ने भीषण गर्मी के दौरान हजारों लोगों को फोन कर उन्हें ठंडी जगहों तक पहुंचने और स्वास्थ्य संबंधी सलाह लेने में मार्गदर्शन दिया। इस प्रणाली को सफल बनाने के लिए कठोर परीक्षण किए गए। उन्होंने कहा कि ऐसे मॉडल तैयार किए गए हैं जो अन्य मॉडलों की जांच करते हैं, ताकि त्रुटि की संभावना कम हो सके। Amini की Founder और Chief Executive Officer केट कालोट ने कहा कि AI अभी भी एक “Tool” है, जो मूल्य आधारित निर्णय लेने में सक्षम नहीं है। उनके अनुसार, AI सर्वोत्तम परिणामों का चयन नहीं कर सकता, क्योंकि उसके पास अभी तक सभी आवश्यक और सही इनपुट उपलब्ध नहीं हैं।

BCG के Chief Executive Officer क्रिस्टोफ श्वाइजर ने कहा कि AI के साथ काम करने का अनुभव कई बार एक सहकर्मी के साथ काम करने जैसा लगता है। उन्होंने कहा कि कंपनियों की सफलता इस बात पर निर्भर करेगी कि वे केवल Tools नहीं, बल्कि अपनी संगठनात्मक संरचना और कार्यशैली में कितना बदलाव लाती हैं। यदि कंपनियां अपने कर्मचारियों के काम करने के तरीके में वास्तविक परिवर्तन करेंगी, तभी वे AI का पूरा लाभ उठा सकेंगी। उन्होंने यह भी कहा कि AI को केवल तकनीकी मुद्दा न मानकर “CEO Problem” के रूप में देखा जाना चाहिए, जिसे शीर्ष स्तर पर गंभीरता से संभालना आवश्यक है।

HP के President और Chief Executive Officer एनरिक लोरेस ने AI के उपयोग में संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि AI Co-Workers से इंसानों की तुलना में अधिक अपेक्षाएं रखना उचित नहीं है। HP के Call Centres में AI कभी-कभी गलत उत्तर देता है, लेकिन कुल मिलाकर सटीकता पहले से बेहतर हुई है और ग्राहक संतुष्टि में सुधार दर्ज किया गया है। इस प्रकार WEF 2026 में Experts ने स्पष्ट किया कि AI का उद्देश्य मानव श्रम को प्रतिस्थापित करना नहीं, बल्कि उसे अधिक प्रभावी और उत्पादक बनाना है। आने वाले समय में AI और मानव सहयोग से कार्यक्षेत्र में व्यापक परिवर्तन देखने को मिल सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment