Tuesday, March 3, 2026 |
Home » Active Infrastructure ने किया बड़ा deal, ₹37.17 crore Yerwada property खरीदी

Active Infrastructure ने किया बड़ा deal, ₹37.17 crore Yerwada property खरीदी

Pune location से company को मिलेगा strong commercial growth boost

by Business Remedies
0 comments
Active Infrastructure subsidiary Solus Ventures acquires ₹37.17 crore property in Pune Yerwada

‘एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ की सहायक कंपनी सोलस वेंचर्स एलएलपी ने सार्थक इलेक्ट्रोमेक से पुणे के यरवदा में 37.17 करोड़ रुपए में भूखंड खरीदा
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नागपुर आधारित इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी ‘एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड’ ने शेयर बाजारों को सूचित किया है कि कंपनी की सहायक कंपनी सोलस वेंचर्स एलएलपी द्वारा मेसर्स सार्थक इलेक्ट्रोमेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ 05 दिसंबर, 2025 को सार्थक इलेक्ट्रोमेक प्राइवेट लिमिटेड के स्वामित्व वाली संपत्ति की खरीद के लिए एक बिक्री विलेख का निष्पादन किया है। यह बिक्री विलेख कुल 37,17,50,000/- रुपये (केवल सैंतीस करोड़ रुपये) में लागू करों और शुल्कों सहित, पुणे के यरवदा में स्थित लगभग 919.70 वर्ग मीटर क्षेत्रफल वाले एक भूखंड, उस पर खड़ी अधूरी आरसीसी इमारत संरचना और सभी संबंधित अधिकारों और हितों के संबंध में है।
कारोबारी गतिविधियां: 2007 में निगमित, एक्टिव इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड एक सिविल निर्माण कंपनी है। कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और कॉमर्शियल परियोजना निर्माण में माहिर है।
कंपनी सड़क, पुल, जल आपूर्ति प्रणाली और सिंचाई जैसी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इसके साथ ही कंपनी कार्यालय परिसर, खुदरा केंद्र, प्रदर्शनी हॉल और शैक्षणिक संस्थानों जैसे वाणिज्यिक स्थानों का निर्माण भी कर रही है।
कंपनी पूरे भारत में काम करती है और कंपनी की महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और त्रिपुरा में परियोजनाएं संचालित हो रही है। कंपनी ग्राहकों की संतुष्टि पर ध्यान केंद्रित करती है एवं सभी पूर्ण, चालू और आगामी परियोजनाओं में गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
कंपनी की सेवाएं:
इंफ्रास्ट्रक्चर सेगमेंट: कंपनी इंफ्रास्ट्रक्चर में उत्कृष्टता को प्राथमिकता देती है। कंपनी सड़क निर्माण, फ्लाईओवर, जल आपूर्ति प्रणाली, सिंचाई और संबंधित गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी विरासत स्थल विकास और पर्यटन परियोजनाओं का प्रबंधन भी करती है, जिससे गुणवत्ता और स्थिरता सुनिश्चित होती है।
कॉमर्शियल परियोजनाओं का निर्माण: कंपनी ऐसे कॉमर्शियल स्थान बनाने पर ध्यान केंद्रित करती है जो उभरते हुए व्यवसाय और उपभोक्ता की ज़रूरतों को पूरा करते हैं। कंपनी द्वारा स्थापित ‘रिआन टॉवर’ जैसी प्रमुख परियोजनाएं आधुनिक, स्थाई वातावरण प्रदान करती हैं, जो व्यवसाय विकास एवं सामुदायिक जुड़ाव के लिए उपयुक्त है।



You may also like

Leave a Comment