Sunday, July 5, 2026 |
Home Business RemediesFitpack Group ने Packing Machines और धागों का किया प्रदर्शन

Fitpack Group ने Packing Machines और धागों का किया प्रदर्शन

दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित हुई World Food India-2024 Exhibition

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। गत दिनों वल्र्ड फूड इंडिया-2024 की प्रगति मैदान, दिल्ली में लगी exhibition में देशभर की करीब ७०० अलग-अलग कंपनियों की स्टॉलों पर मशीनों का भी प्रदर्शन किया गया। चार दिन तक चले इस खाद्य महोत्सव का आरंभ 19 सितम्बर को हुआ था। इस आयोजन में 90 देशों, 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों, 18 केंद्रीय मंत्रालयों तथा सहयोगी सरकारी निकायों ने भाग लिया। यह प्रदर्शनी खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में नवाचार, प्रौद्योगिकी और स्थिरता का संगम रहा। प्रदर्शनी में खाद्य प्रसंस्करण और संबद्ध क्षेत्रों के प्रमुख वैश्विक प्लेयर्स के साथ-साथ भारतीय कंपनियों की भागीदारी रही। प्रदर्शनी में जयपुर की सुरेंद्र कुमार एंड कंपनी (brand name ‘ Fitpack’ ) ने खाद्य पैकेजिंग मशीनों का भी प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में आए लोगों ने स्टॉल पर आकर इसकी बारीकियों को देखा और समझा तथा कंपनी की मशीन की सराहना की।

Multihead weigher, pouch packing, standee, zipper pouch packing machines का दिया डेमो
सुरेंद्र कुमार एंड कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पुनीत गुप्ता ने बताया कि चार दिवसीय प्रदर्शनी में हमारी कंपनी को अच्छा रेस्पॉस मिला है। बाहर से प्रदर्शनी में आए लोगों ने हमारी कंपनी की मशीनों को बड़े गौर से देखा और परखा। प्रदर्शनी में कंपनी को अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला। हमने प्रदर्शनी में Snack, Dry food, Chips, Crispy packaging, Multihead washer, Pouch packing machines, Standy & Zipper pouch packing machines, Thread manufacturing machines for industrial use का डेमो प्रदर्शित किया।



You may also like

Leave a Comment