केके सिंघल
बिजनेस रेमेडीज़/पाली। दुपहिया वाहन की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने आगामी फेस्टिवल सीजन में अपने ग्राहकों के लिए नवरात्रा प्री-बुकिंग और अधिकतम कैशबैक का ऑफर दिया है। कंपनी हर साल इस तरह के ऑफर देती आ रही है। इसके अलावा स्थानीय डीलरशिप के अनुसार आगामी दिनों ‘शुभ मुहूर्त’ के नाम से भी ग्राहकों को शानदार ऑफर मिलने की संभावना है। पाली में हीरो की दो डीलरशिप अभी चल रही है। पाली जिला में कुल दुपहिया वाहन इंडस्ट्रीज की बात करें तो इसमें केवल हीरो का मार्केट शेयर 50 प्रतिशत से भी ऊपर है। बाकी में अन्य कंपनियां आती है। कंपनी की स्प्लेंडर पिछले सालो से बिक्री के मामले में नंबर वन बनी हुई है।
डीलर से हुई बातचीत के दौरान जानकारी मिली है कि कम ब्याज और 90 प्रतिशत फंडिंग के साथ अच्छी फाइनेंस सुविधा भी हम शोरुम पर उपलब्ध करा रहे हैं। इसमें ग्राहक को बहुत कम ब्याज और बहुत कम अग्रिम भुगतान देकर नई बाईक या स्कूटर मिल रहा है। इसके अलावा अपनी पुरानी बाईक या स्कूटर के बदले में बेहतरीन एक्सचेंज वेल्यू भी शोरुम पर ही ग्राहक को उपलब्ध करवाई जा रही हैं। डीलर के अनुसार इस बार अच्छी बाजार की स्थिति को देखते हुए पिछले साल के मुकाबले सीजन के इन ३२ दिनों में हमें बिक्री में 15 से 20 प्रतिशत ग्रोथ की संभावना है।
डीलर्स का कहना है
अपनी डीलरशिप पर हम कंपनी की तरफ से चल रही स्कीम के अलावा अपनी तरफ से भी एक चांदी का सिक्का मॉडल के अनुसार दे रहे है। साथ ही आगामी फेस्टिवल के लिए हम अपने ग्राहकों को फाईनेंस, एक्सचेंज आदि सभी सुविधाएं एक ही जगह पर उपलब्ध करवा रहे है। हमारे पास हीरो की बैटरी वाला स्कूटर ङ्कढ्ढष्ठ्र भी सभी मॉडल में उपलब्ध है। अभी सारा ध्यान नवरात्रि के लिए बुकिंग लेने पर ही है। इस बार बेहतर ग्राहकी की उम्मीद है।
-महेंद्र सुथार
लक्ष्मी हीरो, पाली
आगामी सीजन को लेकर हम बहुत उत्साहित है। कंपनी द्वारा चल रहे अलग-अलग कैशबैक के ऑफर के अलावा हम अपनी तरफ से भी अपने ग्राहकों को फाईनेंस और एक्सचेंज के जरिए काफी बेनिफिट दे रहे है। फेस्टिवल के लिए विभिन्न मॉडल और वेरिएंट के अनुसार अतिरिक्त स्टॉक, एक्सचेंज और फाइनेंस के लिये पूरी तरह तैयारी है। बाईक के अलावा स्कूटर भी कैशबैक स्कीम के साथ उपलब्ध है।
-अनुपमा गुलेच्छा
भैरवा हीरो, पाली

