बिजनेस रेमेडीज़/जयपुर। विजयवर्गीय अकाउंटिंग सर्विस एंड स्किल्स एकेडमी के संस्थापक आशीष विजयवर्गीय के जन्मदिन के उपलक्ष्य में 23 सितंबर को विशाल रक्तदान शिविर, विशाल प्रतिभा सम्मान, शिक्षक सम्मान, सांस्कृतिक संध्या समारोह का आयोजन जनोपयोगी भवन, रतन दुग्गड मार्ग, सेक्टर 3, जवाहर नगर, जयपुर में किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि आरएएस पंकज ओझा, अतिरिक्त कमिश्नर खाद्य सुरक्षा और ड्रग कंट्रोल, पार्षद नीरज अग्रवाल, समाजसेवी विश्वबंधु नैय्यर, क्र्यष्टरु एमडी रविन्द्र शुक्ला, सीचल चतुर्वेदी, सीएफओ दिनेश खंडेलवाल, अभय शंकर, अतुल मिश्रा, महेंद्र सैनी और समाज के विशिष्ट सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। साथ ही एकेडमी की बालिकाओं द्वारा गणेश वंदना प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम को शुरू किया गया।
संस्था द्वारा संचालित विभिन्न कोर्सेस के प्रमाण पत्र भी वितरण किए गए।
आशीष विजयवर्गीय फाउंडेशन द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह के तहत 1100+ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही प्रत्येक मेधावी विद्यार्थियों को 12,000 रूपये तक की कोर्स स्कॉलरशिप प्रदान की गई।
जन्मदिवस पर अमरनाथ महाराज द्वारा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ करवाया गया। सभी आमजन ने बड़ी संख्या में राम प्रसादी ग्रहणकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम विशेष
> 1100+ मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित।
> 31 लाख की कोर्स स्कॉलरशिप।
> 251 लैपटॉप बैग का नि:शुल्क वितरण।
> 251 बालिकाओं को नि:शुल्क कंप्यूटर शिक्षा।
> 101 वॉलिंटर सम्मान।
> 51 शिक्षक सम्मान।
> 101 विद्यार्थियो का ऑनलाइन जॉब एनरोलमेंट।

