बिजनेस रेमेडीज। जयपुर आधारित ‘Shubhashree Biofuels Energy Limited’ बायोमास पेलेट्स एवं ब्रिकेट्स निर्माण एवं बिक्री सहित बायोमास ईंधन का करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा अतिरिक्त संयंत्र और मशीनरी की स्थापना के लिए पूंजीगत व्यय के वित्तपोषण, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर IPO लाया जा रहा है। कंपनी का आईपीओ आज खुलकर ११ सितम्बर को बंद होगा।
यह करती है कंपनी: शुभश्री बायोफ्यूल्स एनर्जी लिमिटेड की स्थापना 2013 में हुई थी और यह पुनर्नवीनीकरण सामग्री, कपड़ा प्रसंस्करण, फार्मास्युटिकल, धातु आदि क्षेत्रों में काम करने वाले ग्राहकों को बायोमास पेलेट्स एवं ब्रिकेट्स सहित बायोमास ईंधन की आपूर्ति करती है।
वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 7.91 करोड़ रुपए एवं 27.46 लाख रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 59.71 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.42 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 94.88 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 3.29 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 3.5 फीसदी दर्ज किया गया है।
वित्त वर्ष 2024 में कंपनी की असेट्स 13.96 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 7.11 करोड़ रुपए, रिजर्व एंड सरप्लस 3.26 करोड़ रुपए और कुल कर्ज 60.66 लाख रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 0.9 गुना है और इस आधार पर कह सकते हैं कि कंपनी पर कर्ज भार ना के बराबर है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 8.57 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।
IPO के संबंध में जानकारी: ‘Shubhashree Biofuels Energy Limited’ का IPO NSE Emerge platform पर आज खुलकर 11 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 13,92,000 शेयर 113 रुपए से 119 रुपए प्रति शेयर के भाव से जारी कर 16.56 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी हेम सिक्योरिटीज लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।

