Friday, July 3, 2026 |
Home Business Remediesआज खुलेगा ‘Aditya Ultra Steel Limited’ का IPO

आज खुलेगा ‘Aditya Ultra Steel Limited’ का IPO

निवेशक 11 सितम्बर 2024 तक कर सकेंगें कंपनी के IPO में आवेदन

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज। गुजरात के राजकोट स्थित ‘Aditya Ultra Steel Limited ’  “कामधेनु” ब्रांडनेम के तहत टीएमटी बार का निर्माण एवं बिक्री करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा पूंजीगत व्यय, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। कंपनी का IPO आज खुलकर ११ सितम्बर को बंद होगा।

यह करती है कंपनी: 2011 में स्थापित Aditya Ultra Steel Limited, “कामधेनु” ब्रांड नाम के तहत रोल्ड स्टील उत्पाद, यानी टीएमटी बार बनाती है। कंपनी रीहीटिंग फर्नेस और रोलिंग मील में बिलेट्स से टीएमटी बार बनाती है, जो मुख्य रूप से निर्माण उद्योग और बुनियादी ढांचे के विकास को पूरा करती है। कंपनी की विनिर्माण सुविधा गुजरात के वांकानेर में स्थित है और टीएमटी बार के लिए कंपनी की उत्पादन क्षमता 1,08,000 मीट्रिक टन है। 30 अप्रैल, 2024 तक, कंपनी में अधिकारियों सहित कुल 149 पूर्णकालिक कर्मचारी कार्यरत थे।

वित्तीय प्रदर्शन : वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने कुल राजस्व 515.98 करोड़ रुपए एवं 4.88 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2023 में 530.44 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 2.77 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 587.80 करोड़ रुपए का राजस्व एवं 7.92 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। कंपनी के वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि कंपनी का राजस्व एवं कर पश्चात शुद्ध लाभ वर्ष दर वर्ष बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन 1.36 फीसदी दर्ज किया गया है। वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 4.62 रुपए का ईपीएस अर्जित किया है।

IPO के संबंध में जानकारी: ‘Aditya Ultra Steel Limited’ का आईपीओ एनएसई इमर्ज प्लेटफार्म पर आज खुलकर 11 सितम्बर 2024 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 74,00,000 शेयर प्राईस बैंड 59 रुपए से 62 रुपए प्रति शेयर पर जारी कर 45.88 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। IPO का मार्केट लॉट साइज 2000 शेयरों का है। IPO का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment