जयपुर। Textile Manufacturing और Processing क्षेत्र में कार्यरत भीलवाड़ा आधारित Sona Selection India Limited ने कारोबार विस्तार के साथ अपनी production capacity और financial performance में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की है। कंपनी ने 4th AGM की annual report शेयर बाजारों को जारी की है। इसमें कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी दी गई है। इसी जानकारी का edited अंश यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।
कंपनी की स्थापना वर्ष 2022 में हुई थी और इसने एक स्थापित Textile Processing Unit के अधिग्रहण के बाद job-work आधारित model से आगे बढ़कर manufacturing model की ओर कदम बढ़ाया। कंपनी की additional fabric processing unit जुलाई 2024 में operational हुई। कंपनी value-added fabric के manufacturing और processing में active है तथा 100 फीसदी cotton, cotton lycra, cotton blend और polyester blend जैसे fabrics का production करती है।
कंपनी की manufacturing facility भीलवाड़ा, राजस्थान में स्थित है, जिसे Textile Industry में “Yarn-Age” अथवा “Manchester of Rajasthan” के रूप में भी जाना जाता है। यह unit लगभग 45,540 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली है और इसकी installed processing capacity लगभग 82.44 million metre annually है। कंपनी का कारोबार advanced technology, established production capacities और quality control systems पर आधारित है। इसका उद्देश्य customers को लगातार quality, competitive pricing और timely delivery के साथ भरोसेमंद textile solutions उपलब्ध कराना है।
Financial performance की बात करें तो कंपनी ने वित्त वर्ष 2025-26 में strong growth दर्ज की। कंपनी का operational revenue 516.95 करोड़ रुपए रहा, जबकि वित्त वर्ष 2024-25 में यह 315.95 करोड़ रुपए था। इस तरह revenue में करीब 63.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसी अवधि में EBITDA 58.12 करोड़ रुपए से बढ़कर 84.77 करोड़ रुपए हो गया, जो करीब 45.9 प्रतिशत की वृद्धि है। कंपनी का profit after tax भी 18.56 करोड़ रुपए से बढ़कर 34.02 करोड़ रुपए हो गया, यानी इसमें करीब 83.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि EBITDA margin 18.39 प्रतिशत से घटकर 16.40 प्रतिशत रहा, लेकिन net profit margin 5.88 प्रतिशत से बढ़कर 6.58 प्रतिशत हो गया।
कंपनी के मुताबिक उसकी growth journey को लगातार capital expansion से भी support मिला है। Authorized share capital वर्ष 2022 के 1 लाख रुपए से बढ़कर वित्त वर्ष 2025-26 में 60 करोड़ रुपए हो गई। कंपनी को 2025-26 में CRISIL की ओर से CRISIL BBB/Stable rating भी मिली है, जो उसकी financial position और long-term banking facilities के संदर्भ में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कंपनी ने production capacity बढ़ाने के लिए additional investment और operational expansion पर भी जोर दिया है।
कंपनी के manufacturing plant में Italy, Germany, China, UK और Switzerland जैसे विभिन्न देशों के internationally recognised manufacturers से मंगाई गई अत्याधुनिक machines लगी हैं।
इस plant में rooftop solar power plant और Zero Liquid Discharge (ZLD) waste treatment plant है, जिससे कंपनी generated wastewater का पूर्ण internal treatment कर सकती है।
इसमें लगभग 5 million cubic metre की total capacity वाला storage space भी शामिल है।
कंपनी का storage infrastructure systematic inventory management और smooth dispatch operations को facilitate करता है, जिससे festive seasons के दौरान procurement में अचानक होने वाली वृद्धि को manage करने में flexibility मिलती है।
इस प्रकार, seasonal demand को पूरा करने, bulk procurement को support करने और timely delivery सुनिश्चित करने की क्षमता बढ़ती है।
Quality और sustainable production के क्षेत्र में भी कंपनी ने कई international standards को अपनाया है। कंपनी का कहना है कि उसे प्राप्त प्रतिष्ठित certifications responsible manufacturing, quality और international standards के अनुरूप production के प्रति उसकी commitment को दर्शाते हैं।
Future strategy के तहत कंपनी production capacity के expansion, technological upgradation, product portfolio diversification और sustainable textile manufacturing पर focus कर रही है। कंपनी का vision globally textile manufacturing में अग्रणी बनने का है, जबकि mission के तहत modern technology और sustainable processes के माध्यम से high-quality तथा innovative textile products develop करना शामिल है। कंपनी के अनुसार आगे भी capacity expansion, बेहतर customer service, operational efficiency और environmental responsibility उसके growth के प्रमुख आधार रहेंगे।

