Monday, September 28, 2026 |
Home Business and EconomySpaceX का Starship करेगा 14वां Test Flight, पहली Orbital Mission पर नजर

SpaceX का Starship करेगा 14वां Test Flight, पहली Orbital Mission पर नजर

नई Flight में Starship की Reusability, Starlink Satellite Deployment और Advanced Technology का होगा परीक्षण

by Business Remedies
0 comments
SpaceX Starship rocket preparing for 14th test flight orbital mission

लॉन्च की तैयारी
नई दिल्ली। Elon Musk की SpaceX अपने Starship Rocket की 14वीं Test Flight लॉन्च करने की तैयारी में है। यह मिशन Spacecraft के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसमें पहली बार Orbital Flight का प्रयास किया जाएगा। कंपनी के अनुसार, लॉन्च Regulatory Approval मिलने के बाद सोमवार को किया जा सकता है।

75 मिनट की Launch Window
SpaceX ने Social Media Platform X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि Launch Window सुबह 7:15 बजे शुरू होने की उम्मीद है। कंपनी अपने Official Website पर इस मिशन की Live Streaming करेगी, जिसकी Coverage Launch से करीब 30 मिनट पहले शुरू होगी।

Orbital Mission में क्या होगा खास
इस मिशन के दौरान Starship करीब 275 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा और लगभग छह Orbits पूरी करेगा। पूरी Flight करीब 10 घंटे तक चलने की योजना है। इसके बाद Spacecraft को Chile के पश्चिमी हिस्से में Pacific Ocean में Splashdown कराया जाएगा।

Starlink V3 Satellite Deployment
Flight के दौरान Starship का Upper Stage 26 Next-generation Starlink V3 Satellites को Deploy करेगा। इन Satellites के जरिए SpaceX के Satellite Constellation में करीब 26 Terabits प्रति Second की Capacity जुड़ने की उम्मीद है, जो एक सामान्य Falcon 9 Launch की क्षमता से लगभग 10 गुना अधिक होगी।

Booster और Heat Shield का परीक्षण
Mission में Super Heavy Booster के कई महत्वपूर्ण चरणों का भी परीक्षण किया जाएगा, जिसमें Liftoff, Stage Separation और Landing Burn शामिल हैं। इसके अलावा SpaceX Starship के Heat Shield में किए गए बदलावों की भी जांच करेगा।

Technology Upgrade पर फोकस
Flight 13 के दौरान Ice-related Engine Failure के कारण Boostback Maneuver प्रभावित हुआ था। इसके बाद SpaceX ने Hardware और Software में कई बदलाव किए हैं। Starship Ship 41 में Ship 40 के दो Recycled Heat-Shield Tiles भी लगाए गए हैं, जो Reusable Thermal Protection System की दिशा में एक अहम परीक्षण है।



You may also like

Leave a Comment