Thursday, August 13, 2026 |
Home AutomobileHyundai Exter Knight Edition हुआ Launch

Hyundai Exter Knight Edition हुआ Launch

by Business Remedies
0 comments

मुंबई | बीआर न्यूज नेटवर्क

मुंबई, 12 अगस्त। Hyundai Motor India Limited ने अपनी लोकप्रिय Compact SUV Hyundai Exter का नया Exter Knight Edition लॉन्च किया है। Bold और Sporty Black Theme वाले इस नए अवतार में Exterior और Interior में खास Design बदलाव किए गए हैं। कंपनी की Knight Range ने वर्ष 2022 में शुरुआत के बाद से 1,00,000 से अधिक Units की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है। नई Exter Knight Edition को युवा शहरी ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, जो अलग और आकर्षक SUV Design पसंद करते हैं। इसमें Bold Black Styling, Smart Technology, Safety और Comfort के साथ खास Dark-theme Design Elements दिए गए हैं।

Black Styling से बढ़ी Road Presence

नई Hyundai Exter Knight Edition में Exterior को Black और Dark Grey Theme के साथ तैयार किया गया है। इसमें Front और Rear पर Matte Black Exter Logo, Matte Black Hyundai Logo, Dark Grey Bumper Garnish और Dark Grey Side Sill Garnish दिए गए हैं। इसके अलावा R15 Sporty Black Alloy Wheels, R15 Dark Grey Styled Steel Wheels, Front Red Brake Calipers और Exclusive Knight Emblem दिए गए हैं। Black Elements, Dark Grey Accents और Red Front Brake Calipers का संयोजन Exter Knight Edition को अधिक विशिष्ट और दमदार Road Presence देता है तथा इसके Bold SUV Character को मजबूत करता है।

All-Black Interior में Brass Accents

नई Exter Knight Edition के Cabin में All-Black Interior Theme दी गई है। इसमें Brass Accents के जरिए Interior को अलग और आकर्षक रूप दिया गया है। SUV में Exclusive Black Semi-Fabric Seat Upholstery, Amber Colour Footwell Ambient Lighting और Black D-Cut Steering Wheel दिया गया है। ये सभी बदलाव Cabin में Bold और Driver-focused माहौल तैयार करते हैं तथा Exter Knight Edition की Sporty और दमदार पहचान के अनुरूप हैं।

1.2 लीटर Kappa Engine के साथ तीन Powertrain विकल्प

Hyundai Exter Knight Edition में 4-Cylinder 1.2 लीटर Kappa Petrol Engine दिया गया है। यह 5-Speed Manual Transmission और Hyundai के Smart Auto AMT विकल्प के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा 1.2 लीटर Bi-Fuel Kappa Petrol Engine के साथ CNG और 5-Speed Manual Transmission का विकल्प दिया गया है। कंपनी के अनुसार, ये Powertrain विकल्प आत्मविश्वास से भरा Performance, बेहतर उपयोगिता और रोजमर्रा की जरूरतों के अनुरूप Efficiency प्रदान करते हैं। इन्हें शहर में Driving, खुले रास्तों पर यात्रा और Weekend Trips के लिए उपयुक्त बनाया गया है।

पांच Colours में उपलब्ध होगी Exter Knight Edition

नई Hyundai Exter Knight Edition को पांच Colour Options में पेश किया गया है। इनमें Titanium Black, Atlas White, Starry Night, Titan Grey और Golden Bronze शामिल हैं। नई Exter Knight Edition HX6 1.2 लीटर Kappa Petrol MT, HX6 1.2 लीटर Kappa Petrol AMT, HX6 1.2 लीटर Bi-Fuel Kappa Petrol CNG MT और HX10 1.2 लीटर Kappa Petrol AMT Variants में उपलब्ध है।

8.13 लाख रुपये से शुरू Price

HX6 Knight 1.2 लीटर Kappa Petrol MT की Price 8,13,500 रुपये रखी गई है, जबकि इसके AMT Version की Price 8,73,500 रुपये है। HX6 Knight 1.2 लीटर Bi-Fuel Kappa Petrol CNG MT की Price 9,09,500 रुपये है। वहीं HX10 Knight 1.2 लीटर Kappa Petrol AMT की Price 9,60,500 रुपये रखी गई है। कंपनी के अनुसार, नई Exter Knight Edition में Bold Design, Smart Technology, Safety, Comfort और Practicality का संयोजन किया गया है।

Hyundai Motor India Limited के Head, Product Strategy and Planning, अमित धौंदियाल ने कहा कि Launch के बाद से Hyundai Exter Stylish, Feature-rich और भरोसेमंद SUV चाहने वाले ग्राहकों के लिए मजबूत विकल्प बनी है। नई Hyundai Exter Knight Edition के जरिए इसके Bold SUV Character को All-Black Theme, आकर्षक Brass Detailing और खास Design Elements के साथ और बेहतर किया गया है। उन्होंने कहा कि Hyundai की Knight Range को ग्राहकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है और इसकी 1,00,000 से अधिक Units बिक चुकी हैं। नई Hyundai Exter Knight Edition बदलती ग्राहक आकांक्षाओं और Lifestyle के अनुरूप अलग और विशिष्ट Product उपलब्ध कराने की कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।



You may also like

Leave a Comment