Thursday, July 9, 2026 |
Home Corporate Worldअल्पना सिंह बनीं इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस की मार्केटिंग निदेशक

अल्पना सिंह बनीं इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस की मार्केटिंग निदेशक

by Business Remedies
0 comments

नई दिल्ली। इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने अपनी नेतृत्व टीम को और मजबूत करते हुए अल्पना सिंह को निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है। कंपनी ने कहा कि यह नियुक्ति ब्रांड को और सशक्त बनाने, ग्राहक जुड़ाव बढ़ाने तथा व्यवसाय की अगली विकास यात्रा को गति देने की रणनीति का हिस्सा है।
नई जिम्मेदारी में अल्पना सिंह कंपनी की मार्केटिंग रणनीति, ब्रांड पोजिशनिंग, ग्राहक सहभागिता तथा बिजनेस ग्रोथ से जुड़ी पहलों का नेतृत्व करेंगी। उनका फोकस कंपनी की बाजार में मौजूदगी को मजबूत करने और ग्राहकों के साथ दीर्घकालिक संबंध विकसित करने पर रहेगा।
अल्पना सिंह को बीमा एवं वित्तीय सेवा क्षेत्र में व्यापक अनुभव प्राप्त है। इससे पहले वह बजाज जनरल इंश्योरेंस में वरिष्ठ नेतृत्वकारी भूमिकाओं में कार्य कर चुकी हैं। उन्हें मार्केटिंग, सेल्स, सीआरएम , बैंकएश्योरेंस तथा स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप्स के क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता हासिल है।
कंपनी का मानना है कि उनकी नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब बीमा उद्योग तेजी से ग्राहक-केंद्रित और डिजिटल होता जा रहा है। ऐसे परिदृश्य में प्रभावी मार्केटिंग नेतृत्व न केवल ब्रांड पर ग्राहकों का विश्वास बढ़ाने में, बल्कि ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने और सतत व्यावसायिक विकास सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
इफको टोकियो जनरल इंश्योरेंस ने विश्वास जताया है कि अल्पना सिंह के नेतृत्व में कंपनी अपनी ब्रांड पहचान को और मजबूत करेगी, ग्राहकों तक अपनी पहुंच का विस्तार करेगी तथा भारतीय बीमा बाजार में प्रतिस्पर्धात्मक बढ़त हासिल करने की दिशा में नए आयाम स्थापित करेगी।



You may also like

Leave a Comment