- PM Narendra Modi ने किया Viksit Udaan का शुभारंभ, Jodhpur Airport के नए Terminal Building का उद्घाटन
- 29,000 करोड़ रुपये की संशोधित UDAN Scheme से क्षेत्रीय हवाई संपर्क और Aviation Infrastructure को मिलेगा बढ़ावा
Jodhpur/New Delhi | बीआर न्यूज नेटवर्क | PM Narendra Modi ने शनिवार को भारत के नागर विमानन क्षेत्र को नई गति देते हुए Viksit Udaan का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने Jodhpur Airport के नए Terminal Building का भी उद्घाटन किया। सरकार का कहना है कि इन दोनों पहलों से क्षेत्रीय हवाई संपर्क को मजबूती मिलेगी, विश्वस्तरीय Aviation Infrastructure विकसित होगी और विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने में मदद मिलेगी।
एक आधिकारिक बयान में Ministry of Civil Aviation ने बताया कि अक्टूबर 2016 में शुरू की गई UDAN Scheme (Ude Desh Ka Aam Nagrik) ने देश में क्षेत्रीय हवाई संपर्क को नई पहचान दी है। अब तक इस योजना के तहत 669 Routes संचालित किए जा चुके हैं और 95 Airports, Heliports तथा Water Aerodromes को जोड़ा गया है, जिससे अब तक 1.66 करोड़ से अधिक यात्रियों को लाभ मिला है। इस सफलता को आगे बढ़ाते हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 25 मार्च 2026 को संशोधित UDAN Scheme को मंजूरी दी थी, जिस पर अगले 10 वर्षों में करीब 29,000 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
100 नए Airfields तैयार होंगे
बयान के अनुसार, संशोधित UDAN Scheme के तहत देश भर में मौजूदा अनुपयोगी हवाई पट्टियों को विकसित कर 100 नए Airfields तैयार किए जाएंगे, जिस पर 12,159 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसके अलावा क्षेत्रीय हवाई अड्डों के संचालन और रखरखाव के लिए 2,577 करोड़ रुपए, 200 आधुनिक Helipads विकसित करने के लिए 3,661 करोड़ रुपए तथा क्षेत्रीय Airlines के संचालन को आर्थिक रूप से व्यवहार्य बनाए रखने के लिए 10,043 करोड़ रुपए की Viability Gap Funding (VGF) दी जाएगी। योजना के तहत आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने के लिए HAL Dhruv Helicopter और Dornier Aircraft जैसे स्वदेशी Platforms का उपयोग दूर-दराज और कम सेवा वाले क्षेत्रों में किया जाएगा।
29 हजार करोड़ की है संशोधित UDAN Scheme
केंद्रीय नागर विमानन मंत्री Ram Mohan Naidu Kinjarapu ने कहा कि PM Narendra Modi के नेतृत्व में लगभग 29,000 करोड़ रुपए की ऐतिहासिक लागत वाली संशोधित UDAN Scheme भारत के Aviation Sector में एक नए अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से UDAN Scheme ने प्रधानमंत्री के “हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई जहाज में सफर करे” के विजन को जन-आंदोलन का रूप दिया है। आज यह योजना केवल हवाई संपर्क तक सीमित नहीं है, बल्कि किसानों, छात्रों, उद्यमियों, कारीगरों और व्यापारियों के लिए नए अवसरों का माध्यम बन गई है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 की दिशा में उड़ान का अगला चरण अंतिम छोर तक हवाई संपर्क सुनिश्चित करेगा और “सबकी उड़ान, सबका विकास” के लक्ष्य को साकार करेगा।
480 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है नया Terminal
PM Narendra Modi ने इस अवसर पर Jodhpur Airport के नए Terminal Building का भी उद्घाटन किया। 480 करोड़ रुपए की लागत से Airports Authority of India (AAI) द्वारा तैयार यह Terminal Rajasthan के पर्यटन, व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को नई रफ्तार देगा। करीब 23,342 वर्गमीटर क्षेत्र में फैला यह आधुनिक Terminal एक समय में 1,500 यात्रियों और सालाना 20 लाख यात्रियों को संभालने की क्षमता रखता है। यहां 20 Check-in Counters, अत्याधुनिक सुरक्षा जांच प्रणाली, आधुनिक Baggage Handling System और 6 Aerobridges बनाए गए हैं, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा, नया Apron 11 A321 Aircraft और एक ATR 72 Aircraft की Parking की क्षमता रखता है, जबकि परिसर में लगभग 320 कारों के लिए Parking की व्यवस्था भी की गई है।
Jodhpur की समृद्ध विरासत को खूबसूरती से पेश किया
Ram Mohan Naidu Kinjarapu ने आगे कहा कि Jodhpur का नया Terminal Marwar की समृद्ध सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को खूबसूरती से प्रदर्शित करता है। राजस्थानी शैली की भव्य वास्तुकला, झरोखे और पारंपरिक डिजाइन यात्रियों, विशेषकर विदेशी पर्यटकों को Rajasthan की संस्कृति और “पधारो म्हारे देश” की भावना का पहला अनुभव कराएंगे। उन्होंने कहा कि PM Narendra Modi के नेतृत्व में देश में ऐसे हवाई अड्डों का निर्माण किया जा रहा है, जो आधुनिक सुविधाओं के साथ भारत की सांस्कृतिक पहचान को भी दुनिया के सामने प्रस्तुत करें।

