जयपुर | बिजनेस रेमेडीज | देश की प्रमुख लाइटिंग और कंज्यूमर ड्यूरेबल कंपनी Surya Roshni Limited ने Jaipur के C-Scheme स्थित एक होटल में Channel Partners Meet का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने आधुनिक घरों के लिए अपने प्रीमियम पंखों, Water Heaters और Kitchen Appliances की नई रेंज लॉन्च की। जिसमें प्रमुख विक्रेताओं और डीलर्स को इन नए उत्पादों की खूबियों की जानकारी भी दी गई। CEO Surya Roshni Limited Lighting and Durable, Vasumitra Pandey ने बताया कि कंपनी द्वारा लॉन्च की गई नई रेंज में BLDC तकनीक वाले डिजाइनर पंखे शामिल हैं। Air Deco, Smart Plus, Jewel Pro और Royal जैसे मॉडल आकर्षक डिजाइन, कम बिजली खपत और बेहतर हवा देने की क्षमता के साथ बाजार में उतारे गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये पंखे बिजली बचत के साथ बेहतर कूलिंग अनुभव देंगे।
उन्होंने आगे कहा कि Surya Roshni Limited पिछले 53 वर्षों से भारतीय बाजार में सक्रिय है और वर्तमान में देश के सभी राज्यों सहित करीब 50 देशों में अपने उत्पाद बेच रही है। Rajasthan में कंपनी का स्टील पाइप Prakash Surya नाम से काफी लोकप्रिय है। इसके अलावा कंपनी LED Lights, Smart Lighting, PVC-CPVC Pipes, Wire एवं Cable, पंखे और घरेलू उपकरणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध करा रही है। कंपनी ने बताया कि Madhya Pradesh स्थित फैक्ट्री में पिछले साल से Wire एवं Cable का उत्पादन शुरू किया गया था, जिसे बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिला है। कंपनी को इस वर्ष इस श्रेणी में बेहतर बिक्री की उम्मीद है।
Surya Roshni Limited की Lighting और PVC से जुड़ी तीन फैक्ट्रियां Uttarakhand और Madhya Pradesh में संचालित हैं। कंपनी ने Uttarakhand के Kashipur में नई Testing Lab भी स्थापित की है, जहां पंखों और घरेलू उपकरणों की गुणवत्ता जांच की जा रही है। कंपनी Solar Light, Decorative Light और Facade Lighting के क्षेत्र में भी काम कर रही है। Rajasthan के Sanwaliya Seth Temple और Uttarakhand के Kedarnath Temple की Lighting परियोजनाएं भी कंपनी द्वारा ही की गई हैं।

