Shree Cement Limited की CSR शाखा Shree Foundation Trust ने अपनी CSR पहल के तहत Aster DM Foundation के सहयोग से अपने Ras Plant में ‘श्री स्वास्थ्य वाहिनी’ Mobile Medical Unit (MMU) का उद्घाटन किया। इस Mobile Medical Unit का लॉन्च Ras एवं Beawar प्लांट क्षेत्रों में वंचित समुदायों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सेवाओं की सुलभता बढ़ाने के लिए किया गया है। इस यूनिट में ग्रामीण स्तर पर Medical Support उपलब्ध कराने के लिए सभी आधुनिक सुविधाएं हैं।
यह यूनिट Doctor Consultation, मुफ्त दवाएँ, ECG सुविधाएँ, Blood Pressure और Blood Sugar की जाँच, Hemoglobin Test, Diabetes और Hypertension की Screening, आँखों एवं दाँतों की जाँच, Referral Support जैसी सभी सुविधाएं प्रदान करेगी, साथ ही समुदाय को स्वास्थ्य के बारे में जागरूक बनाने के लिए Program भी आयोजित करेगी। उम्मीद है कि इस पहल से अगले चार सालों में तकरीबन 70,000 लोगों को लाभ होगा तथा नियमित एवं सुलभ चिकित्सा सेवाओं के माध्यम से ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य सेवाओं की कमी की समस्या दूर होगी।
इस पहल पर बात करते हुए Vishal Bhardwaj, Head-CSR, Shree Cement Limited ने कहा, ‘‘अच्छा स्वास्थ्य ही एक व्यक्ति के कल्याण एवं सामुदायिक प्रगति का आधार है। श्री स्वास्थ्य वाहिनी के माध्यम से हम ज़रूरी स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों के करीब लेकर आए हैं, जिन्हें अक्सर समय पर चिकित्सा सुविधाएं नहीं मिल पातीं। हमें विश्वास है कि समुदाय के विकास के लिए Shree Cement Limited की प्रतिबद्धता तथा चिकित्सा सुविधाओं में Aster DM Foundation की विशेषज्ञता का उपयोग कर, हम क्षेत्र में सकारात्मक प्रभाव उत्पन्न कर सकेंगे और लोगों के स्वास्थ्य में सुधार ला सकेंगे।’’
उद्घाटन समारोह का आयोजन Pankaj Kumar, Unit Head (Ras 9, 10, 11); Vijay Agrawal, Unit Head (Ras 3-4); JK Purohit, HR Head, Ras; Dada Sagar, Aster DM Foundation; Vishal Jaiswal – CSR; तथा प्लांट टीमों के सदस्यों की मौजूदगी में हुआ। यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों में समुदाय के कल्याण में सुधार लाने तथा गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाओं को सुलभ बनाने की Shree Foundation Trust और Aster DM Foundation की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

