Friday, August 14, 2026 |
Home Corporate WorldSenco Gold को राजस्व में 30 प्रतिशत उछाल और मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद

Senco Gold को राजस्व में 30 प्रतिशत उछाल और मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। आभूषण विक्रेता कंपनी ‘सेनको गोल्ड एंड डायमंड्स’ को वित्त वर्ष 2025-26 में अपना कुल राजस्व 8,000 करोड़ रुपये के पार पहुंचने और शुद्ध मुनाफा दोगुना होने की उम्मीद है। कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) सुवांकर सेन ने बताया कि राजस्व में यह उछाल सालाना आधार पर लगभग 30 प्रतिशत अधिक होगा। कंपनी ने इससे गत वित्त वर्ष (2024-25) में 6,258 करोड़ रुपये के राजस्व पर 165.37 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। उन्होंने बताया कि सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव के कारण आभूषणों की बिक्री की मात्रा (वजन के हिसाब से) में 10 प्रतिशत की गिरावट आई है, लेकिन मूल्य के मामले में कंपनी ने 40 प्रतिशत की मजबूत बढ़त दर्ज की है। सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव से होने वाले नुकसान से बचाव के लिए कंपनी अपने 50 से 60 प्रतिशत माल के लिए अग्रिम सौदे कर रही है। इसके अलावा ग्राहकों के लिए पुराने सोने की अदला-बदली की योजना अब कुल बिक्री का 45 से 50 प्रतिशत हिस्सा बन चुकी है। वहीं मासिक बचत योजनाओं ने ग्राहकों के लिए एकमुश्त बड़ी खरीदारी का बोझ कम कर दिया है जिससे कंपनी की नकदी का प्रवाह भी स्थिर बना हुआ है।



You may also like

Leave a Comment