Thursday, March 5, 2026 |
Home » भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद

भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद लाल निशान में बंद

by Business Remedies
0 comments
share market

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली, 5 फरवरी (IANS)। भारतीय शेयर बाजार लगातार तीन सत्रों की तेजी के बाद गुरुवार को लाल निशान में बंद हुआ। दिन के अंत में Sensex 503.76 अंक या 0.60 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 83,313.93 और Nifty 133.20 अंक या 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,642.80 पर बंद हुआ। बाजार में गिरावट का नेतृत्व डिफेंस शेयरों ने किया, जिसमें HAL 4.31 प्रतिशत, Data Patterns 3.63 प्रतिशत और Cyient DLM 3.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ टॉप लूजर्स रहे।

सूचकांकों में Nifty India Defence 2.10 प्रतिशत, Nifty Metal 1.02 प्रतिशत, Nifty Consumer Durables 0.82 प्रतिशत, Nifty India Manufacturing और Nifty Consumption Index 0.59 प्रतिशत–0.59 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए। वहीं, Nifty PSU Bank 0.38 प्रतिशत और Nifty Healthcare 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ।

मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुए। Nifty Midcap 100 Index 166.50 अंक या 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 59,517.10 और Nifty Smallcap 100 Index 221.20 अंक या 1.20 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,983.90 पर बंद हुआ। व्यापक बाजार में भी कमजोरी देखी गई। Bombay Stock Exchange (BSE) पर 1,737 शेयर हरे निशान में, 2,447 शेयर लाल निशान में और 158 शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।

डॉलर के मुकाबले रुपये में सत्र के दौरान मजबूती देखने को मिली। इसकी वजह अमेरिका के साथ हुई Trade Deal के बाद बना सकारात्मक माहौल माना जा रहा है। LKP Securities के Research Analyst Jatin Trivedi ने कहा कि डॉलर के मुकाबले रुपया 0.20 पैसे या 0.22 प्रतिशत बढ़कर 90.30 पर था। इसकी वजह डॉलर का कमजोर होना और कमोडिटी की कीमतों में कमी आना है। इसके साथ ही, US–India Trade Deal के चलते भी डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती देखने को मिल रही है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में डॉलर के मुकाबले रुपये की चाल RBI की Monetary Policy पर निर्भर करेगी, जो शुक्रवार को आने वाली है।



You may also like

Leave a Comment