जयपुर। Rajasthan के Kota आधारित Kaycee Energy and Infra Limited (KCEIL) एक Engineering, Procurement and Construction (“EPC”) कंपनी है, जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। Kaycee Energy and Infra Limited को Power Grid Corporation of India Limited (Powergrid) द्वारा Transmission Line Package TWC02 के लिए माल आपूर्ति अनुबंध प्रदान किया गया है, जिसमें निष्पादन हेतु सेवाओं की आपूर्ति अनुबंध भी शामिल है।
यह अनुबंध Kota Development Authority, Kota को परामर्श सेवाएं प्रदान करने के अंतर्गत Kota में प्रस्तावित Greenfield Airport के कारण आवश्यक Powergrid की विभिन्न 400 kV Transmission Lines के Diversion और Modification से संबंधित है। यह अनुबंध Domestic Competitive Bidding के माध्यम से प्रदान किया गया है तथा परियोजना का वित्तपोषण भी घरेलू स्तर पर किया गया है। कार्यक्षेत्र में माल की आपूर्ति के साथ-साथ निष्पादन सेवाएं भी शामिल हैं, जिनमें Transportation और Insurance, Site पर Delivery और Unloading, Storage, सभी उपकरणों और सामग्रियों की Installation, संबंधित कार्य, Testing, Commissioning तथा परियोजना के पूर्ण निष्पादन के लिए आवश्यक Documentation शामिल है।
उपरोक्त कार्य आदेश का कुल मूल्य 12,21,53,314.50 रुपये (बारह करोड़ इक्कीस लाख तिरपन हजार तीन सौ चौदह और पचास पैसे मात्र) है, जिसमें GST शामिल नहीं है।कंपनी प्रबंधन के अनुसार, कंपनी इस ऑर्डर को अपनी टीम के समर्पण और विशेषज्ञता का प्रमाण मानती है और इस परियोजना के लिए Power Grid Corporation of India Limited के साथ सहयोग करने को लेकर उत्साहित है।
कारोबारी गतिविधियां:
Kaycee Energy and Infra Limited (KCEIL) एक Engineering, Procurement and Construction (“EPC”) कंपनी है, जो विद्युत पारेषण और वितरण प्रणाली के निर्माण और कमीशनिंग की विशेष सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी की स्थापना वर्ष 2015 में हुई थी।
कंपनी Rajasthan Rajya Vidyut Prasaran Nigam Limited (RVPNL) जैसी सरकारी संस्थाओं के लिए Engineering, Procurement and Construction (EPC) परियोजनाओं का निष्पादन करती है।
कंपनी के सेवा पोर्टफोलियो में बिजली पारेषण और वितरण प्रणालियों के लिए उपकरणों और सामग्रियों की Handling, Construction, Testing और Commissioning, Transmission Lines, Substations का निर्माण, Automation, Expansion, Modification तथा मौजूदा बिजली प्रणालियों का विस्तार शामिल है।
कंपनी 132 kV Substations के Operation और Maintenance, 400 kV स्तर तक के Substations के Maintenance तथा 765 kV स्तर तक की High Voltage Lines के Maintenance और Fault Restoration से जुड़ी सेवाएं भी प्रदान करती है, जिसमें Emergency Restoration System (ERS) का उपयोग भी शामिल है।
Kaycee Energy and Infra Limited ISO 9001:2015 के अनुरूप Quality Management System के तहत प्रमाणित है। कंपनी ने परियोजनाओं को Concept से Completion तक निष्पादित करने के लिए प्रमुख दक्षताओं के साथ Internal Integrated Model अपनाया है।




