- तीसरी तिमाही में कंपनी ने छह बड़े सौदे किए
- तिमाही के दौरान 593 million dollar के सकल मूल्य के ऑर्डर प्राप्त हुए
- निष्पादन योग्य ऑर्डर पिछले वर्ष की तुलना में 30 फीसदी बढ़कर 1.72 billion dollar रहे
- 4/- रुपए के अंतरिम लाभांश की सिफारिश
नई दिल्ली। Coforge Limited एक अग्रणी वैश्विक IT समाधान और सेवा संगठन है। कंपनी ने 31 दिसंबर, 2025 को समाप्त वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं।
प्रमुख वित्तीय हाइलाइट्स:
- राजस्व: 4,188 करोड़ रुपए
- तिमाही दर तिमाही 5.1 फीसदी की वृद्धि
- वार्षिक आधार पर 28.5 फीसदी की वृद्धि
- EBITDA: 83.4 million dollar, अमेरिकी डॉलर में वार्षिक आधार पर 37.7 फीसदी की वृद्धि
- EBITDA margin 17.4 फीसदी, वार्षिक आधार पर 191 BPS की वृद्धि
- EBT margin 13.4 फीसदी, वार्षिक आधार पर BPS की वृद्धि
- PAT (असाधारण मदों को छोड़कर): 364 करोड़ रुपए, वार्षिक आधार पर 71.2 फीसदी की वृद्धि
- बोर्ड ने प्रति शेयर 4/- रुपए के अंतरिम लाभांश की सिफारिश की है और भुगतान के लिए Record Date 31 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है
Coforge Limited के Chief Executive Officer और Executive Director Sudhir Singh ने कहा,
“तीसरी तिमाही मौसमी रूप से कमजोर रही और इस दौरान कंपनी ने 5.1 फीसदी की क्रमिक वृद्धि तथा 28.5 फीसदी की वार्षिक वृद्धि दर्ज की। इस तिमाही में हस्ताक्षरित छह बड़े सौदे, अगले बारह महीनों के निष्पादन योग्य ऑर्डर बुक में 30 फीसदी की वार्षिक वृद्धि और एक मजबूत बड़े सौदों की Pipeline हमें वित्त वर्ष 2026 और वित्त वर्ष 2027 दोनों में मजबूत और निरंतर वृद्धि बनाए रखने का विश्वास दिलाती है। इसके अलावा, Coforge और Encora के विलय के बाद बनने वाला 2 billion dollar का Data, Cloud और AI आधारित Engineering Core हमें आने वाले वर्षों में निरंतर बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार कर रहा है।”
प्रमुख व्यावसायिक उपलब्धियां:
- Order Intake: तिमाही के लिए 593 million US dollar
- अगले बारह महीनों के लिए निष्पादन योग्य Order Book 1.72 billion dollar, वार्षिक आधार पर 30.4 फीसदी की वृद्धि
- Large Deals Momentum: North America, Europe और Asia Pacific क्षेत्र में तिमाही के दौरान 6 बड़े सौदे
- कर्मचारियों की संख्या 35,341 रही, तिमाही आधार पर 445 की शुद्ध वृद्धि
- Attrition Rate: पिछली तिमाही के 11.4 फीसदी के मुकाबले घटकर 10.9 फीसदी
मान्यताएं:
- ISG Provider Lens Quadrant Study 2025 ने AI-enabled ADM Services में Coforge को Application Development Projects (US), Application Managed Services (US) और Continuous Testing Specialist (US) में Leader स्थान दिया
- ISG Provider Lens Quadrant Study 2025 ने Multiple Public Cloud Services में Managed Services (Midmarket, US) और Consulting and Transformation Services (Midmarket, US) में Coforge को Leader स्थान दिया
- ISG ने ‘Insurance Services – Strategic Capabilities 2025’ में Coforge को Insurance ITO Services Specialist में Leader घोषित किया
- NelsonHall ने AI-based Analytics और Automation तथा GenAI Use Cases में Coforge को Leader स्थान दिया
- NelsonHall Quality Engineering (2025) NEAT में Overall QE Services और SAP Testing Capability का मूल्यांकन
- HFS ने ‘HFS Horizons: Travel and Hospitality Service Provider Ecosystem 2025’ में Coforge को Leader स्थान दिया
- Everest Group ने ‘Enterprise Quality Engineering (QE) Services PEAK Matrix® Assessment 2025’ में Coforge को Leader स्थान दिया
साझेदारी:
- Microsoft Marketplace पर Coforge ने CodeInsightAI लॉन्च किया, जो GenAI आधारित Legacy Modernization Accelerator है, तथा Xjav, Legacy Java Applications के आधुनिकीकरण के लिए AI-powered Accelerator है
- Salesforce के साथ साझेदारी में Coforge ने “WellnessAI” लॉन्च किया, जो Healthcare Industry के लिए Intelligent Patient Access और Navigation Platform है
- Kong API Summit 2025 में Coforge को Kong EMEA Award से सम्मानित किया गया
पुरस्कार:
- Great Place to Work द्वारा Coforge को वर्ष 2025 के लिए भारत के 50 सर्वश्रेष्ठ IT और IT-BPM Workplaces में शामिल किया गया
कारोबारी गतिविधियां:
Coforge Limited एक वैश्विक Digital Services और Solutions प्रदाता है, जो Emerging Technologies और गहन Domain Expertise का उपयोग कर ग्राहकों के लिए वास्तविक व्यावसायिक प्रभाव प्रदान करती है। चुनिंदा उद्योगों पर फोकस, उन उद्योगों की प्रक्रियाओं की गहरी समझ और अग्रणी Technology Platforms के साथ साझेदारी, Coforge को ग्राहकों के Transformation Initiatives में एक भरोसेमंद Partner बनाती है। कंपनी AI, Cloud, Data, Integration और Automation Technologies के माध्यम से व्यवसायों को Intelligent और High-Growth Enterprises में बदलने में सहायता करती है। Coforge के 33 Global Delivery Centers हैं और कंपनी 25 देशों में मौजूद है।




