Friday, July 17, 2026 |
Home Corporate WorldJonjua Air Limited ने वित्त वर्ष 2025 में अर्जित किया 166.51 फीसदी अधिक 866.45 करोड़ रुपए का राजस्व

Jonjua Air Limited ने वित्त वर्ष 2025 में अर्जित किया 166.51 फीसदी अधिक 866.45 करोड़ रुपए का राजस्व

by Business Remedies
0 comments

जयपुर। पंजाब के मोहाली आधारित स्टार्टअप एयरवेज कंपनी जोन्जुआ एयर लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 में अच्छा वित्तीय प्रदर्शन किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में गत वित्त वर्ष में अर्जित 325.10 लाख रुपए के मुकाबले 166.51 फीसदी अधिक 866.45 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया है। इसी प्रकार कंपनी ने वित्त वर्ष 2025 में गत वित्त वर्ष में अर्जित 107.01 लाख रुपए के मुकाबले 62.42 फीसदी अधिक 173.81 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है।

कारोबारी गतिविधियां: जोन्जुआ एयर लिमिटेड एक भारतीय सार्वजनिक कंपनी है जो एयर चार्टर और एयर एम्बुलेंस संचालन सहित अनुसूचित हवाई परिवहन सेवाओं पर केंद्रित है। यह कंपनी विमानन क्षेत्र में एक स्टार्टअप है, जिसे मेजर हरजिंदर सिंह जोन्जुआ (सेवानिवृत्त) द्वारा प्रवर्तित किया गया है। वे सूचीबद्ध कंपनी जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड के संस्थापक भी हैं।
जोन्जुआ एयर लिमिटेड अपनी सहयोगी कंपनी, जोन्जुआ ओवरसीज लिमिटेड के साथ मिलकर काम करती है। जोन्जुआ ओवरसीज अपने ग्लोबल इन-हाउस सेंटर (जीआईसी) के माध्यम से जोन्जुआ एयर को रणनीतिक सहायता प्रदान करती है।

प्रबंधन के अनुसार : कंपनी के प्रबंध निदेशक मेजर हरजिंदर सिंह जोन्जुआ (सेवानिवृत्त) ने कहा कि ” कंपनी ने मौजूदा क्षेत्रों के अलावा सेवाओं, वस्तुओं और भौगोलिक कवरेज की श्रृंखला बढ़ाने के लिए विमानन क्षेत्र की अन्य समूह कंपनियों के साथ मिलकर काम करने पर विचार किया है, जिस कंपनी को सफलता मिली है। कंपनी के भविष्य के बारे में मेरा दृष्टिकोण सकारात्मक है।
अंत में, मैं सभी शेयरधारकों, कर्मचारियों, ग्राहकों, विक्रेताओं, बैंकरों और अन्य हितधारकों को उनके निरंतर समर्थन और संरक्षण के लिए धन्यवाद देता हूं।”



You may also like

Leave a Comment