Friday, August 14, 2026 |
Home Corporate Worldकृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Rukmani Devi Garg Agro Impex Limited

कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है ‘Rukmani Devi Garg Agro Impex Limited

आज खुलकर 30 सितम्बर 2025 को बंद होगा कंपनी का आईपीओ

by Business Remedies
0 comments
Rukmani Devi Garg Agro Impex Limited

बिजनेस रेमेडीज/जयपुर। राजस्थान के कोटा आधारित ‘रुक्मणी देवी गर्ग एग्रो इम्पेक्स लिमिटेड’ कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाएं प्रदान करने वाली प्रमुख कंपनी है। कंपनी द्वारा कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों की पूर्ति हेतु बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आईपीओ लाया जा रहा है। बिजनेस रेमेडीज की टीम ने कंपनी के प्रोस्पेक्ट्स से कंपनी की कारोबारी गतिविधियों के संबंध में जानकारी हासिल की है।

कारोबारी गतिविधियां: 1998 में निगमित रुक्मणी देवी गर्ग एग्रो इम्पेक्स लिमिटेड कृषि उपज प्रसंस्करण उद्योग में संलग्न कंपनी है, जो मुख्य रूप से कृषि उत्पादों के आयात और निर्यात, खाद्य प्रसंस्करण और संबंधित सेवाओं पर ध्यान केंद्रित करती है। कंपनी विभिन्न प्रकार की कृषि वस्तुओं के व्यापार, वितरण या निर्माण में संलग्न है और कंपनी का उद्देश्य घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों बाजारों में अपनी सेवाएँ प्रदान करना है। कंपनी मुख्य रूप से राजस्थान और मध्य प्रदेश के 500 से अधिक एजेंटों से गेहूँ, सरसों, धनिया, मक्का, अलसी और सोयाबीन खरीदती है, जो कंपनी को कृषक समुदाय से जोड़ते हैं। 31 मार्च, 2025 तक, कंपनी के पास 20,000 मीट्रिक टन क्षमता वाले 3 गोदाम हैं और 20,000 मीट्रिक टन की कुल क्षमता वाले 2 अतिरिक्त गोदाम पट्टे पर हैं। रीको में कंपनी की प्रसंस्करण क्षमता 2,290 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में स्थापित है और भंडारण क्षमता 3,500 मीट्रिक टन है। 31 मार्च 2025 तक कंपनी के वितरण नेटवर्क में 118 डीलर और वितरक शामिल हैं। रुक्मणी देवी गर्ग एग्रो इम्पेक्स लिमिटेड एग्री-बिजऩेस के क्षेत्र में एक अग्रणी कंपनी है। कंपनी गेहूँ को प्रीमियम क्वालिटी ब्रांड्स शरबती, हैप्पी फैमिली और ताजमहल के नाम से कंज़्यूमर पैक (Consumer Pack) में बाजार में उपलब्ध कराती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी गेहूँ, सरसों और सोयाबीन का बल्क बिजऩेस भी करती है और इस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में गिनी जाती है।

वित्तीय प्रदर्शन: वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 248.50 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 0.47 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ, वित्त वर्ष 2024 में कंपनी ने 245.02 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 5.02 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ और वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 327.32 करोड़ रुपए का कुल राजस्व और 7.57 करोड़ रुपए का कर पश्चात शुद्ध लाभ अर्जित किया है। वित्तीय परिणामों से स्पष्ट है कि वर्ष दर वर्ष कंपनी का राजस्व एवं लाभ बढ़ रहा है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी ने 2.32 फीसदी का कर पश्चात शुद्ध लाभ मार्जिन अर्जित किया है। वित्त वर्ष 2025 में कंपनी की कुल असेट 110.81 करोड़ रुपए, नेटवर्थ 32.43 करोड़ रुपए, रिजर्व एवं सरप्लस 25.93 और कुल कर्ज 49.21 करोड़ रुपए दर्ज किया गया है। कंपनी का कर्ज इक्विटी अनुपात 1.52 का है।

इसके अलावा विशाल गर्ग और अंजू गर्ग एक अन्य प्रमुख कंपनी Rdg Solvent Limited में निदेशक हैं, जिसमें सोयाबीन एवं सरसों प्रोसेसिंग हेतु अत्याधुनिक सॉल्वेंट प्लांट स्थापित है। यह इकाई सोयाबीन तेल, सरसों का तेल और विभिन्न उप-उत्पादों के निर्माण में सक्रिय है। कंपनी की एक सहायक कंपनी Indian Warehousing Corporation Limited है और यह कृषि उत्पादों के सुरक्षित भंडारण हेतु चेन वेयरहाउसिंग सेवाएं देती है। कंपनी की एक सहायक कंपनी Kosko hybrid & resarch pvt ltd है और यह प्रमाणित बीज निर्माण एवं विपणन में कार्यरत है। इसी प्रकार एक सहायक कंपनी RDG Capital Limited है जो कि एक एनबीएफसी, जो एग्री सेक्टर की वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करती है। इन कंपनियों में भी निदेशक के पद पर विशाल गर्ग और अंजू गर्ग सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। इस प्रकार विशाल गर्ग ने उत्पादन, प्रसंस्करण, भंडारण, बीज अनुसंधान और वित्तीय सेवाओं को जोडक़र एक पूर्ण कृषि नेटवर्क (Integrated Agri Network) विकसित किया है। उनके नेतृत्व और अनुभव से समूह कंपनियाँ आज राष्ट्रीय स्तर पर एग्री-बिजऩेस सेक्टर की अग्रणी पहचान बनी हुई है।

आईपीओ के संबंध में जानकारी: ‘रुक्मणी देवी गर्ग एग्रो इम्पेक्स लिमिटेड’ का आईपीओ बीएसई एसएमई प्लेटफार्म पर आज खुलकर 30 सितंबर 2025 को बंद होगा। कंपनी द्वारा बुक बिल्ट इश्यू प्रणाली से 10 रुपए फेसवैल्यू के 23,76,000 शेयर 93 से 99 रुपए प्रति शेयर के भाव पर जारी कर 23.52 करोड़ रुपए जुटाए जा रहे हैं। आईपीओ का मार्केट लॉट साइज 1200 शेयरों का है और रिटेल निवेशकों 2 लॉट के लिए आवेदन करना होगा। आईपीओ का प्रबंधन प्रमुख लीड मैनेजर कंपनी फेडेक्स सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जा रहा है।
नोट: यह लेख निवेश सलाह नहीं है।



You may also like

Leave a Comment