Monday, July 6, 2026 |
Home Banking and InsuranceBank of Baroda ने घटाई गृह ऋण की ब्याज दरें, 7.45 प्रतिशत की दर के साथ शून्य प्रोसेसिंग शुल्क की पेशकश से मिलेगा ऋण वृद्धि को प्रोत्साहन

Bank of Baroda ने घटाई गृह ऋण की ब्याज दरें, 7.45 प्रतिशत की दर के साथ शून्य प्रोसेसिंग शुल्क की पेशकश से मिलेगा ऋण वृद्धि को प्रोत्साहन

by Business Remedies
0 comments

बिजऩेस रेमेडीज/मुंबई भारत के बड़े सरकारी बैंकों में से एक, Bank of Baroda ने अपने गृह ऋण की ब्याज दरें एक बार फिर कम कर दी हैं। तत्काल प्रभाव से लागू इस दर के बाद अब गृह ऋण सिर्फ 7.45 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दर पर मिलेगा और कोई प्रोसेसिंग शुल्क भी नहीं लगाया जाएगा । यह कदम बैंक की अपने गृह ऋण उधारकर्ताओं के लिए गृह ऋण को अधिक किफायती बनाने तथा ऋण वृद्धि को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। यह नवीनतम दर कटौती, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा पॉलिसी दरों में कमी किए जाने के पश्चात् जून में बैंक द्वारा अपने गृह ऋण ब्याज दरों में की गई कटौती के बाद 8.00 प्रतिशत प्रति वर्ष से घटाकर 7.50 प्रतिशत प्रति वर्ष किए जाने के बाद की गई है।
Bank of Baroda के कार्यपालक निदेशक संजय मुदालियर ने इस अवसर पर कहा कि हम हमेशा से घर के स्वामित्व को और अधिक सुलभ बनाने की दिशा में पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करते रहे हैं। गृह ऋण की ब्याज दरों में यह नई कटौती ग्राहकों के सपनों को पूरा करने और ऋण की मांग बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। बैंक ऑफ बड़ौदा लगातार बदलती मौद्रिक नीति के हिसाब से अपनी कार्यनीति बना रहा है ताकि ग्राहकों को ब्याज दरों में कमी का तुरंत लाभ मिले और साथ ही अर्थव्यवस्था में भी तेजी आए। Bank of Baroda के गृह ऋण के लिए अब डिजिटल तरीके से भी आसानी से आवेदन किया जा सकता है। आप बैंक की वेबसाइट या अपनी नजदीकी बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा में जाकर आवेदन कर सकते हैं।



You may also like

Leave a Comment