Wednesday, May 20, 2026 |
Home Breaking NewsESI में सितम्बर में 20.58 लाख नए कर्मी जुड़े, 10.05 लाख युवा कर्मचारी

ESI में सितम्बर में 20.58 लाख नए कर्मी जुड़े, 10.05 लाख युवा कर्मचारी

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली(आईएएनएस)। केंद्र सरकार के मुताबिक ईएसआई से करीब 20 लाख नए कर्मचारी जुड़े हैं। खास बात यह है कि इनमें करीब 10 लाख युवा कर्मचारी हैं। इन युवा कर्मचारियों की आयु 25 वर्ष तक की है। वहीं, ईएसआई से जुडऩे वाली महिला कर्मचारियों की संख्या भी अच्छी खासी है। कर्मचारियों के अलावा रोजगार देने वाले 23 हजार से अधिक प्रतिष्ठान भी ईएसआई में पंजीकृत हुए हैं।

केंद्रीय कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के वेतन भुगतान संबंधी अनंतिम आंकड़ों से पता चलता है कि सितंबर, 2024 में 20.58 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए हैं। सितंबर, 2024 तक 23,043 नए प्रतिष्ठानों को ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में लाया गया है। केंद्र सरकार का मानना है कि इससे अधिक कर्मियों को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित होगी। इसके अतिरिक्त, वर्ष दर वर्ष विश्लेषण से पता चलता है कि वास्तविक रूप से पंजीकरण में सितंबर 2023 की तुलना में 9 प्रतिशत वृद्धि हुई है। वर्ष दर वर्ष तुलना करें तो सितंबर 2023 में जहां कुल 18.88 लाख पंजीकृत नए कर्मचारियों की संख्या सामने आई थी। वहीं, सितंबर 2024 में यह संख्या बढक़र 20.58 लाख हो गई है। इन आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष सितंबर में पिछले साल के मुकाबले 1.70 लाख ज्यादा कर्मचारी जुड़े हैं। आंकड़ों से पता चलता है कि इस वर्ष सितंबर माह के दौरान जोड़े गए कुल 20.58 लाख कर्मचारियों में से 10.05 लाख कर्मचारी 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। यह कुल पंजीकृत कर्मचारियों का लगभग 48.83 प्रतिशत है। वेतन भुगतान संबंधी आंकड़ों के लिंग-वार विश्लेषण के अनुसार, सितंबर 2024 में 3.91 लाख महिला सदस्यों का भी नामांकन हुआ है। इसके अतिरिक्त, सितंबर, 2024 में कुल 64 ट्रांसजेंडर कर्मचारियों ने भी ईएसआई योजना के तहत पंजीकरण कराया, जो समाज के हर वर्ग को लाभ पहुंचाने के लिए ईएसआईसी की प्रतिबद्धता को प्रमाणित करता है।

केंद्र का कहना है कि वेतन भुगतान संबंधी आंकड़े अस्थायी हैं क्योंकि डेटा तैयार करना एक सतत प्रक्रिया है।



You may also like

Leave a Comment