Thursday, February 26, 2026 |
Home » भारत के पीएम मोदी की Israel यात्रा से मुक्त व्यापार समझौते में आएगी तेजी

भारत के पीएम मोदी की Israel यात्रा से मुक्त व्यापार समझौते में आएगी तेजी

भारत और Israel के बीच संबंधों को नई ऊंचाई देने की तैयारी, PM Narendra Modi दो दिवसीय Israel यात्रा पर

by Business Remedies
0 comments

भारत और Israel के बीच संबंध पहले से ही मजबूत रहे हैं। इसे प्रगाढ़ बनाने के लिए गत दिवस प्रधानमंत्री Narendra Modi Israel की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। PM Modi के Israel दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रणनीतिक और रक्षा संबंधों को एक नई ऊंचाई पर ले जाने की तैयारी में हैं। जहां भारत और Israel के बीच 1992 में राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद से रक्षा, कृषि और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में द्विपक्षीय व्यापार तेजी से बढ़ा है। PM Modi की यह यात्रा मुक्त व्यापार समझौते की वार्ता, Make in India के तहत रक्षा सह-उत्पादन और उच्च-तकनीक, नवाचार (AI), जल प्रबंधन और Cyber Security में सहयोग को और गहरा करेगी।

इसके अलावा Israel भारत के लिए हथियारों का प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। दोनों देश Barak-8 missile प्रणाली और Make in India के तहत रक्षा उत्पादन में सहयोग कर रहे हैं। Israel ने भारत में कई कृषि उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किए हैं, जो पानी की कमी और नई तकनीक में मदद करते हैं। व्यापार में मुख्य रूप से हीरे, कीमती पत्थर, petrochemicals, machinery और उन्नत तकनीकी उपकरण शामिल हैं। हाल ही में दोनों देशों ने मुक्त व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू की है, जो द्विपक्षीय व्यापार को और बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण खाका तैयार करेंगे।

इस यात्रा से प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते को तेजी मिलेगी, जिससे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए नए अवसर खुलेंगे। वहीं Sudarshan Chakra वायु रक्षा प्रणाली और Iron Beam के सह-उत्पादन व खरीद पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जो आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देगा।

Israel की यात्रा से AI, fintech, Cyber Security और उच्च-तकनीकी विनिर्माण में सहयोग बढ़ेगा, जिससे भारतीय tech startups को लाभ होगा। यह यात्रा पश्चिम एशिया में अस्थिरता के बीच भारत को एक महत्वपूर्ण सहयोगी के रूप में स्थापित करेगी। भारत-Israel संबंधों को एक विशेष रणनीतिक साझेदारी के स्तर तक बढ़ा सकती है, जो रक्षा से आगे बढ़कर एक मजबूत आर्थिक और तकनीकी गठजोड़ का निर्माण करेगी।



You may also like

Leave a Comment