Tuesday, March 3, 2026 |
Home » Food Staples Commodity में Brand बना रहे पहचान, बढ़ रहा बाजार

Food Staples Commodity में Brand बना रहे पहचान, बढ़ रहा बाजार

]ग्राहक भी अब खुले सामान को खरीदने से बच रहे

by Business Remedies
0 comments

Business Remedies / Jaipur। भारतीय उपभोक्ता बाजार पिछले एक दशक में तेजी से बदल रहा है। यह केवल उपभोग या क्रय शक्ति का परिवर्तन नहीं है। यह उपभोक्ता मानसिकता, अपेक्षाओं और भरोसे की नई परिभाषाओं का जन्म है। कभी Commodity कहलाने वाले Food Staples – चावल, दालें, मसाले, आटा, चीनी आदि थे। आज यह तेजी से Branded Category की ओर बढ़ रहा है। यह बदलाव मात्र पैकेजिंग का खेल नहीं, बल्कि संपूर्ण Food Supply System की Transparency, Quality और Trust की दिशा में उठाया गया एक क्रांतिकारी कदम है।

कई वर्षों तक भारतीय परिवारों ने Food Staples को ‘रोजमर्रा की जरूरत’ मानकर सामान्य तरीके से खरीदा। उन्हें मालूम था कि राशन खरीदा जा रहा है, पर यह नहीं मालूम कि अनाज आया कहां से, उसकी Quality Grade क्या है, उसमें मिलावट है या नहीं, या वह किस प्रकार की Processing से गुजरा है। Commodity-driven market में Transparency कम और चुनौतियां अधिक थीं, लेकिन बदलते समय और Technology Era ने इस बुनियादी श्रेणी को नए रूप में ढालना शुरू किया है। जानकारी के मुताबिक भारत में 70 percent ग्राहक Branded सामान खरीदना पसंद करते हैं, जबकि 30 percent ग्राहक खुला सामान खरीदना पसंद करते हैं।

2025 अंत तक 1.25 लाख करोड़ तक पहुंचने की उम्मीद

देश के बदलते Consumption Pattern और बढ़ती Awareness ने यह साबित कर दिया है कि Commodity अब सिर्फ रोजमर्रा का सामान नहीं, बल्कि एक Trusted Branded Option है। यह बाजार 2024 में 82 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुका है। 2025 के अंत तक इसके 1.25 लाख करोड़ रुपए तक पहुंचने की उम्मीद है। Retail Market, FMCG की मजबूत Growth, Brand-certified products की भरोसेमंद Packaging और Customer Convenience — ये सभी मिलकर ग्राहकों को बेहतर अनुभव दे रहे हैं।

Food Staples तेजी से Branded रूप ले रहे

आज भारतीय उपभोक्ता का नया मंत्र है — Seen, Trusted और Certified। इसके चलते Food Staples तेजी से Branded Form ले रहे हैं। उपभोक्ता अब अनाज के साथ Modern Experience, Hygiene, Traceability, Standardization और Value for Money की भी मांग करता है। यही बदलती उम्मीदें अब Industry को नई दिशा दे रही हैं।

इसी पृष्ठभूमि में बुनियादी Food Staples को Branded Identity दिलाने की प्रक्रिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह Business Model उपभोक्ता व्यवहार की गहरी समझ पर आधारित है, जहां उपभोक्ता के लिए Clean Grains, Uniform Standards, Reliable Retail Experience और Scientifically Curated Product Range अत्यंत महत्वपूर्ण है।

अगले पांच सालों में दोगुना होगा बाजार

Industry Experts का मानना है कि आने वाले पांच वर्षों में Branded Packaged Food Staples Market दोगुना हो सकता है। E-commerce, Modern Retail और Hyperlocal Supply Chain Ecosystem के विस्तार ने इस परिवर्तन को और तेज कर दिया है। शहरों के साथ-साथ Tier-2 और Tier-3 Cities में भी उपभोक्ता अब Branded Staples की ओर तेजी से आकर्षित हो रहे हैं।

यह बदलाव केवल सुविधा या फैशन नहीं, बल्कि Safety, Hygiene और Price Certainty की आवश्यकता से प्रेरित है। इस परिप्रेक्ष्य में यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि Food Staples वह Category है, जो आने वाले दशक में सबसे तेज गति से Branded Format अपनाएगी।

भारतीय उपभोक्ता पहले से कहीं अधिक Aware, Selective और Quality-sensitive हो चुका है। Food Staples जैसे Essential Products में Branding का उभार Consumer Trust की जीत है। हमारा प्रयास यही है कि हम उपभोक्ता को Transparency, Quality और Consistent Buying Experience प्रदान करते हुए इस परिवर्तन को और गति दें। इससे व्यापार ही नहीं, बल्कि Indian Retail System को भी नई दिशा मिलेगी।

Manish Jain, Vice President, Kirana King, Jaipur



You may also like

Leave a Comment