Friday, July 3, 2026 |
Home Exclusiveयुवा वर्ग ईमानदारी से व्यवसाय कर ग्राहकों को पूरी संतुष्टि प्रदान करें: पवन कुमार माहेश्वरी

युवा वर्ग ईमानदारी से व्यवसाय कर ग्राहकों को पूरी संतुष्टि प्रदान करें: पवन कुमार माहेश्वरी

सोलर सोल्यूशन के फील्ड में महागुरु मार्केटिंग फर्म ने की पहचान कायम

by Business Remedies
0 comments

जयपुर 7 कुंजेश कुमार पतसारिया |  शुरू से अगर व्यवसाय करने की ललक या लक्ष्य हो तो इसे बहुत थोड़े समय में पूरा किया जा सकता है। ऐसा ही कर दिखाया है अजमेर के महागुरु मार्केटिंग फर्म के ओनर पवन कुमार माहेश्वरी ने। वे बताते हैं कि पढ़ाई करने के बाद व्यवसाय करने की रूचि जागृत हुई, उसे पूरा करने के लिए धीरे-धीरे काम को सीखा। उसके बाद छोटे स्तर पर व्यवसाय को शुरू कर दिया। वर्तमान में अलग-अलग नाम से फर्म ने अजमेर और जयपुर में सोलर के फील्ड में अपना नाम कमाया है। अपने तीनों बच्चों राघव, माधव और केशव माहेश्वरी को फर्म में लाकर पूरी मेहनत व ईमानदारी से सोलर पैनल की सेवाओं को अंजाम दे रहे हैं। इनकी फर्म ने अजमेर सहित जयपुर में अपनी पहचान कायम की है। वर्तमान में अजमेर में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सोलर पावर प्लांट लगाने में नंबर एक की जगह पर है। राजस्थान से बाहर के राज्यों में भी सोलर पावर प्लांट लगाएं गए हैं।

आपकी शैक्षणिक गतिविधियों को बताएं। कहां से शिक्षा ग्रहण की और कहां तक की है?
अजमेर के समीपवर्ती पीसांगन से बारहवीं की पढ़ाई करने के बाद राजस्थान यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई पूरी कर व्यवसाय शुरू कर दिया।

व्यवसाय करने की प्रेरणा आपको कहां से मिली? इसका अनुभव कहां से लिया और व्यवसाय में किस तरीके की सेवाएं देते हैं?
स्वयं की रूचि के आधार पर व्यवसाय शुरू किया, क्योंकि मैं बच्चों के लिए व्यवसाय का ढांचा खड़ा करना चाहता था। जो आगे चलकर व्यवसाय को गति दे सकें। वर्तमान में तीनों बच्चों राघव, माधव और केशव माहेश्वरी सोलर सोल्यूशन के फील्ड में मेरे साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। जयपुर के लोहा मंडी में माहेश्वरी सोलर सोल्यूशन के नाम से एक फर्म भी स्थापित कर रखी है, जिसे बड़ा बेटा राघव माहेश्वरी देखता है। गत वित्तीय वर्ष में इसका टर्नओवर ८० सीआर का था। अजमेर में स्थापित फर्म शुरू में यह बैटरी सेल्स और सर्विस पर केंद्रित रही। उसके बाद धीरे-धीरे कंपनी ने सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स में विस्तार किया। वर्ष, 2005 से इसे सोलर कंपनी के रूप में ब्रांड किया गया और अब यह अजमेर की प्रमुख सोलर फर्मों में से एक मानी जाती है। करीब बीस हजार से अधिक सोलर परिवारों को वह सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। व्यवसाय की शुरुआत विश्वसनीय वेंडर्स से प्रोडक्ट्स सोर्स करके की गई। बाजार विश्लेषण के बाद प्रोडक्ट्स चुने गए और क्लाइंट-फोकस्ड अप्रोच अपनाया। शुरू में बैटरी डीलरशिप से शुरू होकर सोलर पैनल, इन्वर्टर, स्ट्रीट लाइट आदि में डाइवर्सिफाई किया। सोलर एनर्जी प्रोडक्ट्स में प्रमुख रूप से सोलर पैनल 1५ वाट से 15 किलोवाट तक विभिन्न क्षमताओं के, सोलर स्ट्रीट लाइट्स (9वाट, 15 वाट आदि), सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम एग्रीकल्चर और घरेलू उपयोग के लिए 3किलोवाट से ५किलोवाट), सोलर इन्वर्टर, सोलर बैटरी और सोलर पावर सिस्टम (रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन) की सेवाएं प्रदान करते हैं। फर्म सोलर इंस्टॉलेशन सर्विस भी प्रदान करती है। सरकारी सब्सिडी और लोन सुविधा के साथ इंस्टॉलेशन सपोर्ट (जैसे पीएम सूर्या घर योजना) भी प्रदान करते हैं।

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा के युग में आपके समक्ष कोई चुनौतियां सामने आई, अगर आई तो उसका समाधान किस तरह से किया?
हरेक व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा आना स्वाभाविक है। हमारे व्यवसाय में भी है, पर हमने ईमानदारी, क्वालिटी और ग्राहकों की संतुष्टि के आधार पर व्यवसाय को आगे बढ़ाने में कामयाब हो सके हैं। जो भी काम हम करते हैं वह पूरी गारंटी के साथ करते हैं।
सामाजिक सरोकार के कोई कार्य किए हो तो बताएं। कई सामाजिक संगठनों और समाज से जुड़े होने के कारण हम समय-समय पर गरीबों और आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्गों का सहयोग प्रदान करते रहते हैं।

आपके आदर्श कौन हैं?
मेरे आदर्श गुरुदेव आरसी मिश्रा हैं, इनके आदर्शों व सिद्धांतों पर चलकर ही हम आगे बढ़ पा रहे हैं।

भविष्य में व्यवसाय को कहां तक विस्तार देना चाहते हैं?
अपने व्यवसाय को नई ऊंचाईयों पर ले जाने का मकसद है। निरंतर हम फर्म को विस्तारित कर रहे हैं।

नए युवाओं को व्यवसाय शुरू करने के लिए क्या सुझाव देना चाहेंगे, जिससे वह अपने व्यवसाय को उत्तरोतर बढ़ा सकें?
युवाओं से मेरा यही सुझाव है कि वे जो भी व्यवसाय करें ईमानदारी से हो। ग्राहकों से कभी धोखाधड़ी ना करें। उसे पूरी तरह से संतुष्ट करके ही सेवाएं प्रदान करें।

सरकार से आपकी क्या अपेक्षाएं हैं, ताकि आपके व्यवसाय को और गति मिल सके?
सरकार से हमारी यही अपेक्षाएं है कि वह डिस्कॉम को कमर्शियल कनेक्शन पर भी सरप्लस यूनिट का पेमेंट करे। यूनिट अगर आगे फॉरवर्ड की जाए तो कस्टमर को राहत मिल सकेगी। इसके अलावा सरकार को सब्सिडी सभी उपभोक्ताओं को प्रदान करनी चाहिए।



You may also like

Leave a Comment