बिजनेस रेमेडीज/वड़ोदरा। भारत में ‘जॉय ई-बाईक’ ब्राण्ड के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन और ‘जॉय ई-रिक’ के तहत तिपहिया वाहन बनाने वाले प्रमुख निर्माताओं में से एक वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने जुलाई 2024 में 1623 युनिट्स इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन डिस्पैच किए हैं। यह जुलाई 2023 की तुलना में 60 फीसदी से अधिक बढ़ोतरी है, जब कंपनी ने 1012 युनिट्स इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन डिस्पैच किए थे।
उल्लेखनीय है कि कंपनी ने वित्तीय वर्ष 25 की पहली तिमाही (अप्रैल- जून 2024) में 29.23 फीसदी सालाना बढ़ोतरी के साथ रु 489.68 मिलियन का राजस्व दर्ज किया है।
इस अवसर पर श्री यतिन गुप्ते, चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर, वार्डविज़र्ड इनोवेशन्स एण्ड मोबिलिटी लिमिटेड ने कहा, ‘‘भारत में इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बढ़ती मांग के चलते हम लगातार विकास कर रहे हैं। हम भारत एवं अंतर्राष्ट्रीय बाज़ारों में विस्तार के साथ इसी गति को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं। त्योहारों के आगामी सीज़न में और केन्द्रीय बजट में अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा की गई पहलों के चलते हम ईवी उद्योग में सतत विकास को लेकर आशावादी हैं। हमारा लक्ष्य निरंतर इनोवेट करना और अपने उपभोक्ताओं को भरोसेमंद एवं प्रभावी इलेक्ट्रिक वाहन उपलबध कराकर स्थायी और हरित भविष्य में योगदान देना है।’

