Wednesday, July 15, 2026 |
Home AutomobileTATA Motors ने भारत के पहले एसयूवी कूपे के साथ मिड-एसयूवी सेगमेंट में मचाया तहलका

TATA Motors ने भारत के पहले एसयूवी कूपे के साथ मिड-एसयूवी सेगमेंट में मचाया तहलका

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/मुंबई । एक नए एसयूवी डिज़ाइन के युग की शुरुआत करते हुए, भारत की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने आज आधिकारिक तौर पर Curvv.ev लॉन्च किया और टाटा कर्व को प्रदर्शित किया। ‘शेप्ड टू स्टन’, ‘शेप्ड फॉर ग्रैंडियर’, ‘शेप्ड फॉर परफॉर्मेंस’, ‘शेप्ड फॉर इनोवेटिव टेक्नोलॉजी’ और ‘शेप्ड फॉर एब्सोल्यूट सेफ्टी’ के 5प्रमुख स्तंभों पर आधारित कर्व, कंपनी के मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में प्रवेश का प्रतीक है। टाटा मोटर्स की एसयूवी रेंज में यह नया जोड़ एसयूवी की मजबूती और कूपे की सुंदरता का एक अनूठा मिश्रण है। टाटा मोटर्स को गर्व है कि उन्होंने भारत में पहला एसयूवी कूपे कर्व लॉन्च किया, जो बॉक्सी-एसयूवी बॉडी स्टाइल के वर्चस्व वाले सेगमेंट में परंपरा को तोड़ते हुए इस खास बॉडी स्टाइल को पेश करने वाली पहली ओईएम हैं।

 

2022 में जैसा बताया गया था, आज कंपनी सबसे पहले Curvv.evलॉन्च कर रही है, और जल्द ही इसका पेट्रोल/डीजल मॉडल भी आएगा। टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी (TPEM) के एडवांस्ड प्योर EVआर्किटेक्चर – acti.evपर बना यह दूसरा वाहन है, जो भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की दुनिया में एक बड़ी छलांग है। Curvv.evतीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है – क्रिएटिव, एक्म्पलिश्ड, और एम्पावर्ड+। यह वाहन आराम, शानदार आंतरिक सुविधाओं, सुरक्षा और उन्नत तकनीक का सही मिश्रण है। इसमें लंबी रेंज और तेज़ चार्जिंग की क्षमता है। ये सभी सुविधाएं मिड SUV ICEसेगमेंट में अन्य कंपनियों के समान मूल्य पर ही मिलती हैं। 55kWhबैटरी पैक के साथ आने वाली Curvv.evएक बार चार्ज होने पर 585किमी चलती है, जबकि 45kWhबैटरी पैक वाली Curvv.ev 502किमी की रेंज देती है। Curvv.ev 45की शुरुआती कीमत 17.49लाख रूपए और Curvv.ev 55 की शुरुआती कीमत 19.25लाख रूपए है।

 

 

इसके अलावा, इस प्रीमियम एसयूवी के लॉन्च के साथ, कंपनी ने टाटा.ईवी ओरिजिनल्स की भी शुरुआत की घोषणा की है। यह ईवी एक्सेसरीज की एक नई लाइन है जो ग्राहक की पसंद के मुताबिक कस्टमाइजेशन की सुविधा देती है। TPEMने टाटा.ईवी चार्ज पॉइंट एग्रीगेटर भी पेश किया है, जो भारत के 9000+चार्जिंग पॉइंट्स के सबसे बड़े नेटवर्क का हिस्सा है, और इसमें iRA.evकनेक्टेड कार ऐप में लाइव स्टेटस भी देखा जा सकता है।

 

इस लॉन्च के मौके पर बोलते हुए, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल और टाटा पैसेंजर इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, श्री शैलेश चंद्रा ने कहा, ‘’आज, हमारी एसयूवी यात्रा में एक नया महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ा है। हमने तेजी से बढ़ते मिड एसयूवी सेगमेंट में कदम रख लिया है। हमें गर्व है कि हमने अपनी सबसे खास एसयूवी को एक नए प्रकार के साथ लॉन्च किया है। भारत की पहली एसयूवी कूपे कर्व के साथ, हम डिज़ाइन, सुरक्षा और तकनीक में नई ऊंचाइयों को छू रहे हैं। कर्व ईवी, पेट्रोल और डीजल के कई विकल्पों के साथ आती है। यह पेशकश हमारे ग्राहकों को और ज्यादा विकल्प देने की हमारी रणनीति को आगे बढ़ाती है।

 

आज लॉन्च हो रही Curvv.ev, 55kWhके बड़े बैटरी पैक के साथ 400-425kmकी असली रेंज देती है। इसके अलावा, इसकी खास फ़ास्ट चार्जिंग क्षमता सिर्फ 15मिनट में 150kmकी रेंज बढ़ा देती है। Curvv.ev 45की शुरुआती कीमत 17.49लाख रूपए है, जिससे EV और पेट्रोल/डीजल वाहनों के बीच कीमत का अंतर खत्म हो जाता है। इस बेहतरीन उत्पाद की लंबी रेंज और आकर्षक कीमत कई मिथकों और बाधाओं को तोड़ते हुए EV को और भी आकर्षक बनाती है। इसकी तकनीक-समृद्ध सुविधाएं, उन्नत सुरक्षा और रोमांचक इन्फोटेनमेंट हर EVप्रेमी को खुश करेगी।‘’



You may also like

Leave a Comment