Tuesday, July 14, 2026 |
Home Business and EconomyAirtel Payments Bankने पहली बार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा त्रैमासिक राजस्व पार किया

Airtel Payments Bankने पहली बार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा त्रैमासिक राजस्व पार किया

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज/नई दिल्ली। Payments Banks बैंक ने 30 जून, 2024 को समाप्त हुई पहली तिमाही के लिए अपने कॉन्सोलिडेटेड परिणाम जारी किए। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि में पहली बार बैंक का त्रैमासिक राजस्व साल-दर-साल 52 प्रतिशत की वृद्धि के साथ बढ़कर 610 करोड़ रुपये हुआ। बैंक का शुद्ध लाभ साल-दर-साल 41 प्रतिशत बढ़कर 7.2 करोड़ रुपये हो गया।

इस तिमाही के दौरान बैंक के मासिक लेन-देन करने वाले यूज़र्स 88 मिलियन से अधिक हो गए, जिससे ग्राहक जमा में वृद्धि हुई, जो साल-दर-साल 53 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी के साथ 2,943 करोड़ रुपये हो गया। बैंक का वार्षिक सकल मर्चेंडाईज़ मूल्य 3,400 बिलियन रुपये से अधिक है।

बैंक का राजस्व और मासिक लेन-देन करने वाले यूज़र्स में वृद्धि मुख्य रूप से बैंक के डिजिटल बचत खाते एवं अन्य डिजिटल पेशकशों में मांग में वृद्धि के कारण बढ़ है I बैंक के ईको-फ्रेंडली एनसीएमसी इनेबल्ड कार्ड की मांग व उपयोग भी तेजी से बढ़ रहे हैं।

Airtel Payments Bank के एमडी और सीईओ, अनुब्रता बिस्वास ने कहा, ‘‘हमें इस तिमाही में उल्लेखनीय वृद्धि की रिपोर्ट करते हुए खुशी हो रही है, हमारा राजस्व पहली बार 600 करोड़ रुपये से ज्यादा हुआ है। यह उद्योग-अग्रणी वृद्धि भारत के लिए हमारे फ्लैगशिप सुरक्षित दैनिक लेनदेन खाते की जबरदस्त मांग और हमारे सभी व्यवसायों में डिजिटल भुगतान में आई तेजी के कारण संभव हुई। बैंक, आज, भारत में विकसित हो रहे अपार डिजिटल अवसरों का मार्जिन बढ़ाने वाला लाभ उठाने के लिए प्रथम श्रेणी में अच्छी स्थिति में है।

Airtel Payments Bank विस्तृत एंड-टू-एंड डिजिटल बैंकिंग समाधान प्रदान करते हुए तीन अलग-अलग सेगमेंट्स – शहरी डिजिटल, अंडरबैंक्ड, और उद्योग एवं संस्थान में सेवाएं देता है। साथ ही यह अनेक डिजिटल फाईनेंशल सेवाएं जैसे बीमा, लेंडिंग, और निवेश समाधान भी प्रदान करता है। अपने प्लेटफॉर्म पर हर साल 8 मिलियन से ज्यादा विनिमय करते हुए, एयरटेल पेमेंट्स बैंक मोबाईल बैंकिंग यूज़र्स के मामले में छठवें सबसे बड़े स्थान पर है। यह बैंक 500,000 से ज्यादा पड़ोसी बैंकिंग पॉईंट्स के अपने सबसे बड़े बैंकिंग नेटवर्क के साथ दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करके उपलब्धता की चुनौती को हल कर रहा है। एयरटेल पेमेंट्स बैंक भारत में सबसे बड़ा माईक्रो-कैश दिग्गज है, जो वर्तमान में 4,000 से ज्यादा कॉर्पोरेट पार्टनर्स के साथ प्रति माह लगभग 8,000 करोड़ रुपये के कैश को डिजिटाईज़ कर रहा है।



You may also like

Leave a Comment