Tuesday, June 30, 2026 |
Home Tech WorldVi 5G अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुआ Live

Vi 5G अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में हुआ Live

शहर की घनी आबादी वाले इलाकों में से एक, जहां रोज़ाना 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु आते हैं, में हाई-स्पीड कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने के लिए किया नेटवर्क का विस्तार

by Business Remedies
0 comments

अमृतसर, 5 मार्च 2026: Vodafone Idea (Vi) भारत के अग्रणी दूरसंचार सेवा प्रदाता में से एक ने आज Amritsar के प्रतिष्ठित Golden Temple में Vi 5G सेवाओं के लॉन्च के साथ Punjab में अपने 5G footprint को और बढ़ा लिया है। यह शुरुआत एक ऐसे स्थान पर हाई-स्पीड connectivity को सहज बनाने के लिए की गई है, जहां रोज़ाना 1.5 लाख से अधिक श्रद्धालु और आगंतुक आते हैं।

Amritsar का Golden Temple दुनिया के ऐसे धार्मिक स्थलों में से एक है, जहां सबसे ज़्यादा श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं, साथ ही इसे दुनिया की सबसे बड़ी community kitchen यानी Langar सेवा के लिए भी जाना जाता है। ऐसे में भीड़-भाड़ भरे इस क्षेत्र में data की मांग बहुत अधिक रहती है।

Network की इस भारी मांग को पूरा करने तथा peak hours के दौरान स्थिर, हाई-स्पीड connectivity उपलब्ध कराने के लिए Vodafone Idea (Vi) ने Golden Temple परिसर के भीतर एवं आस-पास के इलाकों में 5G infrastructure की तैनाती और network के विस्तार पर फोकस किया है। Network के इस विस्तार से Golden Temple, Amritsar आने वाले Vi के user बेहतर mobile broadband speed, कम latency और ज़्यादा भरोसेमंद connectivity का लाभ उठा सकते हैं। इस तरह भीड़-भाड़ भरे इस इलाके में उनके लिए mobile सेवाओं का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा।

Punjab के Chandigarh, Mohali, Kharar और Zirakpur में Vi 5G सेवाएं पहले से उपलब्ध हैं। दूरसंचार सेवा प्रदाता योजना मुताबिक राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी Vi 5G सेवाओं का विस्तार कर रहा है तथा rollout के अगले चरण की शुरुआत के साथ network के विस्तार के प्रयास जारी रखे हुए है।

इस अवसर पर Rahul Joshi, circle business head- Punjab, Haryana, Himachal Pradesh और Jammu & Kashmir, Vodafone Idea, ने कहा, ‘‘Golden Temple में हमारी सेवाओं का Vi 5G विस्तार Punjab में हमारी विस्तार यात्रा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। हम क्षेत्र में अपना 5G footprint बढ़ाना जारी रखते हुए मुख्य सार्वजनिक स्थलों पर connectivity को मजबूत बनाने पर ध्यान केन्द्रित कर रहे हैं। लगातार बढ़ते digital adoption के बीच हम अपने उपभोक्ताओं को network को तेज़ एवं भरोसेमंद अनुभव प्रदान करते रहने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’



You may also like

Leave a Comment