Monday, July 20, 2026 |
Home Business Remediesहालात के खिलाफ संघर्ष की कहानी ‘वध 2’ और दर्द के खिलाफ मजबूती का साथ ‘आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो’

हालात के खिलाफ संघर्ष की कहानी ‘वध 2’ और दर्द के खिलाफ मजबूती का साथ ‘आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो’

फिल्म ‘वध 2’ और आयुर्वेदिक डा. ऑर्थो के बीच हुआ प्रमोशनल करार

by Business Remedies
0 comments

बिजनेस रेमेडीज़/चंडीगढ़। जसपाल सिंह संधू के निर्देशन में बनी सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘वध 2’ एक बार फिर दर्शकों को झकझोरने के लिए तैयार है। यह फिल्म 2022 में रिलीज़ हुई चर्चित फिल्म ‘वध’ की अगली कड़ी है, जिसने अपनी दमदार कहानी और गहरे सामाजिक संदेश से दर्शकों को प्रभावित किया था।
फिल्म में एक बार फिर संजय मिश्रा और नीना गुप्ता मुख्य भूमिकाओं में नजऱ आएंगे, जिनकी अदाकारी पहले भाग में खूब सराही गई थी।
वहीं, फिल्म ‘वध 2’ की सफलता की कामना करते हुए एंटरप्रेन्योर और इन्वेस्टर डॉ. संजीव जुनेजा ने कहा कि जैसे फिल्म का नायक हालात के आगे झुकने के बजाय मजबूती से खड़ा होता है, उसी तरह डा. ऑर्थो स्ट्रांग तेल शरीर के जोड़ों और मांसपेशियों के दर्द के खिलाफ मजबूती से खड़ा है। इसी सोच को साझा करते हुए उन्होंने अपने आयुर्वेदिक ब्रांड डा. ऑर्थो को फिल्म के साथ को-ब्रांडिंग पार्टनर के रूप में जोड़ा है।
इस दौरान दिविसा हर्बल कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया कि हमारा प्रोडक्ट डा. ऑर्थो स्ट्रांग तेल लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरा हैं। उन्होंने बताया कि आज भारतवर्ष में लगभग हर घर में डा. ऑर्थो का कोई न कोई प्रोडक्ट अवश्य मौजूद है, जो कि उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि डा. ऑर्थो स्ट्रांग तेल जोड़ों के दर्द की सबसे प्रसिद्ध औषधि है। इतना ही नहीं, डा. ऑर्थो आयुर्वेदिक स्ट्रांग तेल के साथ-साथ कैप्सूल, आइंटमेंट, बाम, स्प्रे, प्रीमियम क्वालिटी के नी कैप, बैकस्पोर्ट, पोष्चरकोरक्टर, एंकलबाइंडर, प्रीमियम सर्वाइकलपिल्लो, मैटरस आदि भी बाजार में उपलब्ध है।



You may also like

Leave a Comment