अर्बन कंपनी लिमिटेड (जिसे “कंपनी” कहा गया है) अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक प्रस्ताव (आईपीओ) के लिए बुधवार, 10 सितंबर 2025 को बोली/प्रस्ताव खोलेगी।
इक्विटी शेयरों का कुल प्रस्ताव आकार ₹19,000 मिलियन [₹1900 करोड़] तक है, जिसमें ₹4,720 मिलियन [₹472 करोड़] तक का नया निर्गम और विक्रेताओं द्वारा ₹14,280 मिलियन [₹1,428 करोड़] तक का बिक्री प्रस्ताव (ऑफर फॉर सेल) शामिल है।
एंकर निवेशक बोली की तारीख मंगलवार, 9 सितंबर 2025 होगी। बोली/प्रस्ताव बुधवार, 10 सितंबर 2025 को सदस्यता के लिए खुलेगा और शुक्रवार, 12 सितंबर 2025 को बंद होगा।
प्रस्ताव का प्राइस बैंड प्रति इक्विटी शेयर ₹98 से ₹103 तय किया गया है। बोलियां न्यूनतम 145 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 145 के गुणकों में लगाई जा सकती हैं। पात्र कर्मचारियों को कर्मचारी आरक्षण वाले हिस्से में बोली लगाने पर प्रति इक्विटी शेयर ₹9 की छूट दी जा रही है।
कंपनी नए इक्विटी शेयरों के शुद्ध आय का उपयोग निम्न के लिए करेगी:
* नए प्रौद्योगिकी विकास और क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च, जिसकी अनुमानित राशि ₹1,900.00 मिलियन [₹190 करोड़] है।
* अपने कार्यालयों के लिए लीज भुगतान पर खर्च, जिसकी अनुमानित राशि ₹750.00 मिलियन [₹75 करोड़] है।
* विपणन गतिविधियों पर खर्च, जिसकी अनुमानित राशि ₹900.00 मिलियन [₹90 करोड़] है।
* सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए।
कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी लिमिटेड, मॉर्गन स्टेनली इंडिया कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, गोल्डमैन सैक्स (इंडिया) सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड इस निर्गम के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर्स (BRLMs) हैं।

